13 गेंद में फिफ्टी…पहले ओवर में 26 रन, यशस्वी ने लगाए रिकॉर्ड के ढेर, बस युवराज आगे, कोहली की हुई बराबरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता को 9 विकेट से हराया
यशस्वी जायसवाल ने 98 रन की नाबाद पारी खेली

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इतिहास रच दिया. राजस्थान रॉयल्स के इस बाएं हाथ के बैटर ने 150 रन के टारगेट का पीछा करते हुए महज 13 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया. ये आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है. यशस्वी ने केएल राहुल और पैट कमिंस को पीछे छोड़ा. दोनों ने आईपीएल में 14-14 गेंद में फिफ्टी ठोकी थी. लेकिन, यशस्वी ने इन दोनों से एक गेंद कम में ये कारनामा कर दिखाया. यशस्वी ने इस मैच में 47 गेंद में नाबाद 98 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड के ढेर लगा दिए.

आइए एक-एक कर आपको बताते हैं कि यशस्वी जायसवाल ने अपनी 98 रन की नाबाद पारी के दौरान कितने रिकॉर्ड बनाए.

मैच की अगर बात करें तो यशस्वी जायसवाल के 98 रन की नाबाद पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन के लक्ष्य को 41 गेंद रहते 9 विकेट पर ही हासिल कर लिया. यशस्वी के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 29 गेंद में 48 रन की नाबाद पारी खेली.

यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 13 गेंद में पचासा जड़ा. इससे पहले, आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी केएल राहुल ने जड़ी थी. उन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ ऐसा किया था. वहीं, पैट कमिंस ने पिछले साल मुंबई इंडियंस के लिए ये कारनामा किया था.

यशस्वी इस पारी के दौरान एक और खास लिस्ट में शामिल हो गए. टी20 में उनसे कम गेंदों में महज 3 खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए हैं. इसमें युवराज सिंह ने 2007 में, क्रिस गेल ने 2016 और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जाजई ने 2018 में ऐसा किया था. इन दोनों ने 12-12 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी. यानी युवराज सिंह के बाद यशस्वी टी20 में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले दूसरे भारतीय हैं.

यशस्वी जायसवाल आईपीएल इतिहास के दूसरे बैटर हैं, जिसने आईपीएल की किसी मैच की पारी की पहली 2 गेंदों पर छक्के उड़ाए हैं. विराट कोहली ने 2019 में ऐसा किया था. यानी यशस्वी ने विराट की बराबरी कर ली.

98 रन की नाबाद पारी की मदद से यशस्वी जायसवाल के इस सीजन में 12 पारी में 576 रन हो गए हैं. इस तरह वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय बन गए हैं. उन्होंने ईशान किशन (516 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा है.

Tags: IPL 2023, RR vs KKR, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे