14 फिल्मों में बनी गोविंदा-नीलम की जोड़ी, दर्शकों को पसंद थी कैमिस्ट्री, एक साल तो आई थीं 6 फिल्में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड में कई ऑनस्क्रीन जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें दर्शक साथ देखना खूब पसंद करते हैं. फिल्म में इन कलाकारों का साथ होना ही सफलता की गारंटी माना जाता है. ऐसी एक जोड़ी थी जिसने 80 के दशक में काफी धमाल मचाया था. हम बात कर रहे हैं गोविंदा और नीलम की. इन दोनों सितारों की कैमिस्ट्री इतनी अच्छी थी कि एक वक्त पर हर निर्माता निर्देशक बस इन दोनों को ही कास्ट किया करते थे. साथ काम करने के दौरान ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे. गोविंदा और नीलम ने साथ में 14 फिल्मों में काम किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक साल तो दोनों की 6 फिल्में रिलीज हुई थीं. आइए, बात करते हैं…

गोविंदा और नीलम की जोड़ी को दर्शक पसंद किया करते थे. गोविंदा का डांसिंग स्टाइल और नीलम का मुस्कुराता चेहरा लोगों को अपनी ओर खींच लिया करता था. इस जोड़ी ने सबसे पहले साल 1986 में साथ काम किया था. इस साल दोनों की दो फिल्में आई थीं ‘इल्जाम’ और ‘लव 86’. ‘इल्जाम’ गोविंदा की ​पहली फिल्म थी और इसमें उन्होंने पहली बार नीलम के साथ स्क्रीन शेयर की थी. इसी साल गोविंदा और नीलम की फिल्म ‘लव 86’ भी रिलीज हुई थी.

दर्शकों को पसंद आई जोड़ी
गोविंदा और नीलम को पर्दे पर लोगों ने पसंद किया. इस कारण उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों में साथ काम करने का मौका मिला. साल 1987 में दोनों फिल्म ‘सिंदूर’, ‘मिट जाएंगे मिटाने वाले’ और ‘खुदगर्ज’ फिल्मों में काम किया. इनमें दोनों को साथ पसंद किया गया. इसके बाद साल 1988 में नीलम और गोविंदा ‘हत्या’, ‘घर में राम गली में श्याम’ दो फिल्मों में नजर आए. फिल्मों में साथ काम करते हुए ये दोनों निजी जिंदगी में भी एक दूसरे के करीब आ रहे थे.

Govinda and Neelam Movies, Govinda and Neelam love affair, Govinda and Neelam total films, Govinda and Neelam first movie, Govinda and Neelam last movie, Govinda and Neelam movies list, Govinda and Neelam worked in 14 films, govinda debut movie, why govinda broke enggagement, govinda and sunita, Govinda and Neelam hit movies, bollywood special

(twitter@FilmHistoryPic)

साल 1989 रहा खास
नीलम और गोविंदा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक साल तो दोनों की 6 फिल्में रिलीज हुईं. यह साल था 1989 जब इन दोनों की ‘दोस्त गरीबों का’, ‘फर्ज की जंग’, ‘ताकतवर’, ‘दो कैदी’, ‘घराना’ और ‘बिल्लू बादशाह’ रिलीज हुई थीं. इन सभी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया और फिल्मों ने औसत कारोबार किया. यह वह दौर भी रहा जब इन दोनों के प्यार के चर्चे फिल्मी गलियारों में खूब थे. इस जोड़ी ने साथ में आखिरी फिल्म ‘जोरदार’ की थी.

30 करोड़ी फिल्म के लिए धर्मेंद्र-विनोद ने किया इनकार, टीनू आनंद ने लगाई 1 जुगत, ‘एंग्री यंग मैन’ ने लगा दी आग

बता दें कि नीलम और गोविंदा एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और नीलम के लिए गोविंदा ने सुनीता से अपनी सगाई भी तोड़ दी थी. लेकिन बाद में वक्त के साथ दोनों की राहें अलग हो गईं.

Tags: Entertainment Special, Govinda, Neelam Kothari

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे