Churu News : पारे ने लगाई 3 डिग्री की लंबी छलांग, गुरुवार को रहा सीजन का सबसे अधिक तापमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेश पारीक/चूरु. राजस्थान के चूरू में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. लगातार बढ़ते तापमान के बाद यहां अधिकतम तापमान ने एक ही दिन में 3 डिग्री की छलांग लगाई है. जिसके बाद शहर तपने लगा है और लोगो के गर्मी से हाल बेहाल हैं. मौसम केंद्र प्रभारी रविन्द्र सिहाग ने बताया गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा.

43.2 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
सिहाग ने बताया कि यहां एक साथ अचानक अधिकतम और न्यूनतम दोनो ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गुरुवार का अधिकतम तापमान जहां 43.2 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में करीब ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भीषण गर्मी के चलते शहर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं.आसमान से बरसते अंगारों के बीच यहां लू के थपेड़े आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. गर्मी से उल्टी, दस्त के मरीजो में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है ऐसे में चिकित्सक भी एहतियात बरतने की अपील कर रहे हैं.

एक ही दिन में पारे की लंबी छलांग
मौसम केंद्र प्रभारी रविंद्र सिहाग ने बताया कि पारे ने एक ही दिन में 3 डिग्री की लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने बताया बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री था और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री था तो गुरुवार को तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया और करीब ढाई डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया.वही उतरी दिशा से चली गर्म हवाओं ने लोगो को झुलसा कर रख दिया.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 22:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे