सनी देओल ने जब गुस्से में फाड़ ली थी अपनी पैंट, ‘डर’ के डायरेक्टर को क्यों कहा धोखेबाज? फिर कभी साथ नजर नहीं आई ये जोड़ी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड की फिल्मों में जितना महत्वपूर्ण किरदार हीरो का होता है, उतना ही विलेन का भी. कई फिल्मों में तो विलेन हीरो पर भारी पड़ता दिखाई देता है. कुछ साल पहले आई फिल्म ‘सिंघम’ को ही देख लीजिए. इसमें प्रकाश राज का किरदार अजय देवगन पर भी भारी पड़ता दिखाई दिया था, लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं, जिसका विलेन हीरो पर इतना भारी पड़ा तो हीरो से ये देखा नहीं गया. डायरेक्टर से इस बात को लेकर तू-तू मैं-मैं की और गुस्से में अपनी ही पैंट फाड़ डाली.

सनी देओल के गुस्से से जुड़े किस्सों के बारे में बातें की जाए, तो किस्से कम नहीं है. बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले धर्मेंद्र की इमेज अगर एक पावरफुल एक्टर की हैं तो उनके बेटे सनी देओल के पास ढाई किलो हाथ है और दोनों ही एक्टर अपने गुस्से के लिए फेमस हैं. सनी देओल एक बार एक नामी डायरेक्टर से इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने कसम खा ली थी, फिर उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे. इतना ही नहीं फिल्म में दिखे विलेन के साथ भी वह कभी दूसरी फिल्म में नजर नहीं आए.

खुद बयां की थी नराजगी
सनी देओल के गुस्से का ये किस्सा फिल्म ‘डर’ की शूटिंग के दौरान का है. दरअसल, फिल्म साइन करने के दौरान सनी देओल को यह पता ही नहीं था कि शाहरुख खान का विलेन का किरदार इतना दमदार होगा. एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल इस किस्से को भी बयां किया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उनसे क्लाइमेक्स को छुपाया था.

Sunny Deol, Sunny Deol News, Sunny Deol Film, Sunny Deol Anger, When Sunny Deol tore his pants in anger, dermendra son Sunny Deol, Sunny Deol When said cheater to yash chopra, why sunny not speak with shah rukh khan, darr climax, Sunny Deol- shah rukh khan Film

फिल्म ‘डर’ में सनी के साथ शाहरुख खान विलेन के तौर पर नजर आए थे. वीडियो ग्रैब

सनी देओल ने जब कहा मुझसे झूठ बोला
सनी देओल ने कहा था कि मुझे नहीं पता था कि शाहरुख खान का किरदार इतना बेहतरीन होगा. फिल्म ‘डर’ में शाहरुख को इतना बेहतरीन तरीके से पेश किया गया कि अंत में मुझे महसूस हुआ कि फिल्म साइन करने के दौरान मुझसे झूठ बोला गया है. इसके बाद सनी देओल और शाहरुख ने कई सालों तक बात नहीं की.

Sunny Deol, Sunny Deol News, Sunny Deol Film, Sunny Deol Anger, When Sunny Deol tore his pants in anger, dermendra son Sunny Deol, Sunny Deol When said cheater to yash chopra, why sunny not speak with shah rukh khan, darr climax, Sunny Deol- shah rukh khan Film

24 नवंबर 1993 में ये फिल्न रिलीज हुई थी.

क्लाइमेक्स सीन को लेकर हुआ विवाद
अब हम आपको ‘डर’ फिल्म का मशहूर किस्सा बताते जिस दौरान सनी देओल बेहद गुस्से में आ गए थे. दरअसल. फिल्म की शूटिंग के लिए सनी को बताया गया कि शाहरुख खान उन्हें चाकू मारेंगे. सनी देओल का कहना था कि फिल्म में वह कमांडो का किरदार निभा रहे हैं ऐसे में कोई आम लड़का उन्हें चाकू कैसे मार सकता है, हालांकि यश ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए उन्हें सीन करना ही होगा. बस फिर क्या था सीन तो सूट हुआ, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते कड़वे हो गए.

गुस्से में जेब में डाले हाथ और फाड़ ली पैंट
शूट के दौरान सनी और यश चोपड़ा की जमकर बहस हुई. उन्होंने अपने दिल की बात डायरेक्टर से की, लेकिन उम्र में काफी बड़े थे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं कह सके और जो वो कहते गए वो चुपचाप सुनते रहे. गुस्से में अपने दोनों हाथ उन्होंने पैंट की जेब में डाल लिए. गुस्सा इतना बढ़ता गया कि उन्होंने अपनी पैंट ही फाड़ ली और इसके बाद मैंने यश चोपड़ा के साथ कभी काम न करने की कसम खा ली.

Tags: Entertainment Special, Shah rukh khan, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे