शौक को बनाई कमाई की जरिया! जम्मू की ये महिला ऑनलाइन गेम से कमा रही है लाखों रुपए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू. जम्मू की रहने वाले 44 साल की रीतू स्लाथिया ने कोविड काल में 2020 में ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया था. इस आभासी दुनिया से उन्हें उनके बेटे ने परिचित कराया था. रीतू अब ऑनलाइन गेम खेलकर सालाना डेढ़ लाख रुपये कमा रही हैं जो उनकी आय का स्रोत बन गया है. ‘गेमिंग समुदाय’ में ‘ब्लैकबर्ड’ के तौर पर पहचानी जाने वाली स्लाथिया के गेमिंग मंच ‘रूटर’ पर चार लाख फोलोअर हैं. उन्हें अपने बचपन से ही वीडियो गेम खेलने का शौक था, लेकिन वे इसे अब संजीदगी से लेती हैं और इसे आय के साधन के रूप में देखती हैं. उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हूं. मैं 12वीं कक्षा तक पढ़ी हूं. मुझे गेम खेलना पसंद हैं. मैं शुरु से ही अपने लिए आय अर्जित करना चाहती थी. जब मेरे बेटे ने मुझे ऑनलाइल गेम के बारे में बताया तो मैंने इन्हें खेलना शुरू कर दिया. मैं अपने लिए कमाई भी कर रही हूं.’

स्लाथिया ने जम्मू के नेत्रीकोटी इलाके में स्थित अपने घर के एक कमरे को गेम संबंधित गतिविधियों के लिए समर्पित कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘कैंडी क्रश’ खेलना शुरू किया था और फिर आहिस्ता-आहिस्ता वह ‘बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया’ खेलने लगीं. उन्होंने अपने ‘पार्टनर्स’ (साझेदारों) के कहने पर सभी गेम खेलने की कोशिश की. स्लाथिया ने कहा, ‘लगातार गेम खेलने से मुझे पता चल गया कि इन्हें कैसे खेलना है. मैं कोई भी गेम खेल सकती हूं.’ उन्होंने कहा कि उनके ‘पार्टनर्स’ उन्हें ‘मुमा’ बुलाते हैं. इन ‘पार्टनर्स’ में अधिकांश बच्चे ही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बड़ी भूल थी उद्धव ठाकरे का इस्तीफा’, शरद पवार का वो बयान और आज सुप्रीम काेर्ट की भी मुहर

स्लाथिया ने यूट्यूब पर अपना गेमिंग चैनल भी शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस सब में उनके परिवार ने उनका भरपूर साथ दिया है. उनके बेटे गौरव सिंह ने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें लोगों से इतना प्यार मिलेगा.’ अपने कामकाज में संतुलन बनाकर स्लाथिया गेम खेलने के लिए हर दिन तीन-चार घंटे निकालती हैं और वार्षिक तौर पर डेढ़ लाख रुपये कमाती हैं.

Tags: Jammu kashmir news, Online game

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे