नई दिल्ली. ‘इलेक्ट्रिक गाड़ी में न गाड़ी चलाने वाली फील नहीं आती.’ये बात अक्सर हमारे कानों में पड़ती है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इंजन की आवाज़ नहीं होने की वजह से लोग इन्हें खारिज कर देते हैं और EV चलाने वालों का मज़ाक भी बनाते हैं. अब कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. पर अगर आप EV से जुड़ी ये बातें जान लेंगे तो आप लोगों की सोचे बिना अपनी अगली गाड़ी EV ही लेंगे.
इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ने से भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मैनुफैक्चरिंग यूनिट्स बढ़ेंगी, जहां पर कामगरों की ज़रूरत होगी, यानी रोजगार के मौके पैदा होंगे. नीति आयोग के ई-अमृत पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली 139 कंपनियां हैं. इनमें से 39 टू-व्हीलर, 81 थ्री-व्हीलर और 39 कंपनियां फोर-व्हीलर गाड़ियां बनाती हैं. रोजगार सिर्फ ईवी मैनुफैक्चरिंग यूनिट्स में नहीं बल्कि बैटरी और गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली इंडस्ट्रीज़ में भी जमा होंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि EV इंडस्ट्री में 2030 के अंत तक पांच करोड़ से ज्यादा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स क्रिएट होंगे.
फ्यूल के लिए भारत की निर्भरता कम होगी
पेट्रोल और डीज़ल फॉसिल फ्यूल्स हैं. वो लिमिटेड ही हैं. इस वजह से जितनी उनकी खपत होगी, वो उतने महंगे होते जाएंगे. इन फ्यूल्स के लिए भारत पूरी तरह से खाड़ी देशों पर निर्भर है. EV के आने से इन फ्यूल्स की खपत कम होगी और हमारी निर्भरता खाड़ी देशों पर कम होगी.
प्रदूषण में कमी आएगी
पेट्रोल और डीज़ल से चलने वाली गाड़ियां कार्बन उत्सर्जित करती हैं. इससे प्रदूषण बढ़ता है. गाड़ियों से निकलने वाला धुआं PM2.5 में 20 से 30 प्रतिशत का योगदान देता है. इसके साथ ही गाड़ियों के इंजन से आने वाली आवाज़ ध्वनि प्रदूषण बढ़ाती हैं. जबकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों में न तो टेलपाइप से धुआं निकलता है और न ही इंजन की आवाज़ आती है. यानी साफ हवा और साफ हवा का मतलब है स्वस्थ लोग. भारत का लक्ष्य है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पूरी तरह ग्रीन बनाया जाए, इसके लिए भारत का प्लान है कि 2030 तक कम से कम 40 प्रतिशत चार्जिंग स्टेशंस ऐसे बनाए जाएं जो रिन्यूएबल सोर्स ऑफ एनर्जी से पावर होते हों.
इलेक्ट्रिक गाड़ियां फ्यूचर के लिए बेहतर ऑप्शन हैं.
चार्ज करना, चलाना और मेंटेन करना एकदम कन्वीनिएंट
EV चलाते हुए आप पेट्रोल पंप की लंबी कतारों से छुट्टी पा सकते हैं. क्योंकि इन गाड़ियों को आप अपने घर पर ही चार्ज कर सकते हैं. रात में चार्ज पर लगाकर छोड़ दीजिए, अगली सुबह गाड़ी आपको तैयार मिलेगी. वहीं, इन गाड़ियों को रेगुलर सर्विस भी नहीं लगती है. फोन की तरह ही इनका सॉफ्टवेयर अपडेट आपके पास आएगा. फोन से ही आप अपनी गाड़ी को अपडेट कर सकते हैं. है न सिंपल? इसके साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस कम्पैरेटिवली कम लगता है.
बोनसः
आपने थ्री इडियट देखी है? फिल्म में कैसे रैंचो कारों की बैटरियां इकट्ठी करवाकर उनसे जनरेटर बनाकर स्पोर्ट्स रूम में बिजली चालू कर देता है. एग्जैक्टली वही काम ईवी की बैटरीज़ से किया जा सकता है. बेनिफिट ये है कि ईवी की बैटरियां आम पेट्रोल-गाड़ियों में लगने वाली बैटरीज़ से ज्यादा पावरफुल होती हैं. इनसे एक पूरे घर या बिल्डिंग को रोशन किया जा सकता है. कई EVs में बाइडायरेक्शनल चार्जिंग टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है, माने ईवी की बैटरी एक बड़े और ज्यादा पावरफुल पावर बैंक की तरह काम कर सकती है.
आपको बता दें कि भारत सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दे रही है. उसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रही है, ताकि गाड़ियों के मामले में भारत की निर्भरता दूसरे देशों पर कम की जा सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto News, Electric Car, Electric Scooter, Electric vehicle
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 22:53 IST








