Gumla Crime News: जानवरों को लेकर हुआ विवाद, टांगी से कर दी पड़ोसी की हत्या, आरोपी फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला. गुमला में मामूली-सी बात को लेकर एक व्यक्ति ने पड़ोसी की गर्दन टांगी से काट दी. मौके पर ही पीड़ित की मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है.

यह मामला रायडीह थाना क्षेत्र के बुर्जूडीह गांव का है. चामू प्रधान ने हाल ही में आम के कुछ पौधे लगाए थे, जिसे पड़ोस के रामधन प्रधान का मवेशी चर गया. चामू ने मवेशी को हांकते हुए रामधन के घर तक पहुंचा दिया और रामधन को मवेशी को बांधकर रखने की हिदायत दी. यह बात रामधन को नागवार गुजरी और जैसे ही चामू वापस जाने के लिए मुड़ा रामधन ने टांगी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया.

अपने घर से चामू पर हमला होता देख उसकी पत्नी दौड़ी और लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी. इस बीच रामधन वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों ने पीड़ित को सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि जख्म गहरा था. शरीर से अत्यधिक खून का रिसाव हो जाने से उसकी मौत हो गई.

इधर थाना प्रभारी अमित कुमार ने न्यूज18 लोकल को बताया कि बुर्जूडीह गांव में मामूली विवाद पर टांगी से वारकर चामू प्रधान की हत्या कर दी गई है. मामले में आरोपी रामधन प्रधान फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 14:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें