7 सीन हैं ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर की जान, रिफाइंड VFX के साथ प्रभास-सैफ ने लुभाया, मिल चुके हैं 42 मिलियन व्यूज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Adipurush Trailer and 7 impressive scene: मुंबई. ओम राउत (Om Raut) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ इस समय टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. वहीं, पहले आए टीजर के मुकाबले ट्रेलर पर काफी काम किया गया है और इस बार फिल्म का वीएफएक्स भी सुधरा हुआ नजर आ रहा है. आइए, ट्रेलर के उन 7 पलों की बात करतें हैं, जो दर्शकों को लुभा रहे हैं.

01

‘आदिपुरुष’ का निर्देशन ओम राउत ने किया है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई थी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन अहम भूमिका निभा रहे हैं. धार्मिक पृष्ठभूमि वाली यह फिल्म 16 जून को रिलीज होगी.

02

​एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ से मनोरंजन की दुनिया में अलग जगह बना चुके प्रभास एक फिर इस फिल्म के जरिए अलग किरदार में दिखेंगे. ट्रेलर में उनका इंट्रोडक्शन सीन खास है, जिसमें वे धनुष लिए हुए दिखाई देते हैं.

03

ट्रेलर का दूसरा अहम सीन है सैफ अली खान की एंट्री. ओम राउत के साथ फिल्म ‘तान्हाजी’ में काम कर चुके सैफ फिल्म में रावण की भूमिका में हैं. इस सीन में वे सीता से भिक्षा मांगते हुए दिखाई देते हैं और यही कहानी का टर्निंग पॉइंट है.

04

ट्रेलर का तीसरा महत्वपूर्ण सीन है प्रभास का डायलॉग. इसमें वे कह रहे हैं, ‘जानकी में मेरे प्राण बसते हैं और मर्यादा मुझे अपने प्राणों से भी अधिक प्रिय है.’ इस सीन के ​जरिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म के डायलॉग अहम हैं.

05

फिल्म के ट्रेलर में वह खास सीन भी है जब राम सबरी के झूठे बेर खाते हैं. इस अहम सीन में प्रभास कहते हैं, ‘हम जन्म से नहीं कर्म से छोटे या बड़े होते हैं.’

06

राम कथा में हनुमान की अहम भूमिका थी फिल्म के ट्रेलर का एक खास सीन हुनमान का संजीवनी के लिए पहाड़ उठाकर लाने का सीन दिखाया गया है. फिल्म में देवदत्त गजानन नागे ने हनुमान की भूमिका अदा की है. वे मुख्यत: मराठी सिनेमा में कार्य करते हैं.

07

कृति सेनन ने फिल्म में ‘सीता’ की भूमिका अदा की है. ट्रेलर में उनका एक डायलॉग खास है. वे कहती हैं, ‘राघव ने मुझे पाने के लिए शिव धनुष तोड़ा था, अब उन्हें रावण का घमंड तोड़ना होगा.’

08

फिल्म में रावण वध सबसे खास सीन है और इसे ट्रेलर में जगह दी गई है. हनुमान की पीट पर राम बने प्रभास खड़े होकर तीर चलाते दिख रहे हैं. इस सीन में फिल्म का वीएफएक्स नजर आ रहा है. बता दें कि अब तक फिल्म के ट्रेलर को 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें