मधुर भंडारकर ने बायकॉट ट्रेंड की बताई वजह, सुशांत सिंह राजपूत’ को ले​कर दिया बयान, कहा ‘शायद उसे इग्नोर…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. फिल्मी दुनिया में बीत कुछ समय में आपने बायकॉट का ट्रेंड (Boycott Trend in Bollywood) देखा होगा. कभी किसी कलाकार को लेकर तो कभी कंटेंट को लेकर अक्सर बायकॉट ट्रेंड देखने को मिलता है. इसका फिल्म जगत पर कितना असर पड़ता है और यह ट्रेंड कैसे शुरू हुआ इसे लेकर हाल ही फिल्ममेकर मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने खुलकर बातचीत की. इस बातचीत में मधुर ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का भी नाम लिया. उनके अनुसार, कहीं ना कहीं इस ट्रेंड में सुशांत और उनकी मौत भी शामिल है. सुशांत की मधुर के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी और दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे.

बॉलीवुड फिल्मों या कलाकारों के बायकॉट का फिल्मों पर कितना असर पड़ता है, इसे लेकर मधुर स्पष्ट बात रखी. मनीष पॉल से बातचीत के दौरान मुधर का कहना था, ‘बायकॉट का कल्चर इंडस्ट्री में नया नहीं है. भले कितना ही बायकॉट ट्रेंड करे अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा है तो दर्शक सिनेमाघरों तक जरूर जाते हैं. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘दि कश्मीर फाइल्स’, ‘कांतारा’, ‘भूल भूलैया 2′ ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने कंटेंट के कारण पसंद किया.’

Madhur Bhandarkar, Madhur Bhandarkar on ssr, Madhur Bhandarkaron boycott trend, Madhur Bhandarkar latest interview, Madhur Bhandarkar news, Madhur Bhandarkar remembers sushant singh rajput, sushant singh rajput and bollywood, sushant singh rajput death,

Madhur Bhandarkar with SSR

​सुशांत की मौत के बाद…
बातचीत में मधुर का कहना था कि दर्शकों का कुछ हिस्सा ही बायकॉट करता है और उनकी अपनी एक अलग राय होती है. मधुर ने इस दौरान सुशांत का भी जिक्र किया. उनका कहना था, ‘मैंने यह नोटिस किया है कि बायकॉट ट्रेंड मुख्य तौर पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ज्यादा देखने को मिला है. हो सकता है इंडस्ट्री ने उसे इग्नोर किया…वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं था, वह आया और उसने यहां स्ट्रगल किया…यह बहुत दुखद है कि उसकी असमय मौत हुई. तभी से लोगों का गुस्सा बड़ा और वे बिगड़ गए.’

” isDesktop=”true” id=”6149087″ >

‘फैशन’, ‘हीरोइन’, ‘पेज 3’ जैसी फिल्में देने वाले मधुर का ने अपनी फिल्म ‘इंदु सरकार’ को लेकर भी विचार रखे. उनका कहना था, ‘इंदु सरकार को लेकर कुछ विरोध हुआ था. उस वक्त मेरे साथ कोई नहीं था. फिल्म इंडस्ट्री से कोई मेरे साथ नहीं खड़ा था. मैं हमेशा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए लड़ता हूं लेकिन उस वक्त मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि मैं अकेले लड़ रहा था.’

Tags: Entertainment news., Madhur bhandarkar, Sushant singh Rajput

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें