‘ऐसा आचरण मर्यादा से परे, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ : दिल्ली यूनिवर्सिटी हॉस्टल ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पीजी मेन्स हॉस्टल के अध्यक्ष (प्रोवोस्ट) ने पिछले हफ्ते के ‘अचानक’ हॉस्टल के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया और कहा कि ‘राष्ट्रीय पार्टी के जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता का ऐसा आचरण मर्यादा से परे है.’

अध्यक्ष केपी सिंह द्वारा गांधी को भेजे गए दो पेज के नोटिस में कहा गया है कि यह घटना अतिचार और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार जैसी है और उनसे भविष्य में ऐसा कोई कदम उठाने से परहेज करने को कहा है. अध्यक्ष ने कहा कि तीन वाहनों के साथ गांधी का परिसर में ‘अप्रत्याशित प्रवेश’ छात्रावास के निर्धारित नियमों का उल्लंघन है.

अध्यक्ष ने नोटिस में छात्रावास की सूचना और नियमों की पुस्तिका के नियम 15.13 का उल्लेख किया है, जिसमें कहा गया है, ‘कोई भी व्यक्ति शैक्षणिक और निवासी परिषद गतिविधियों के अलावा छात्रावास परिसर में किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होगा.’

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राहुल गांधी ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के पीजी मेन्स हॉस्टल का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कुछ छात्रों के साथ बातचीत की और उनके साथ दोपहर का भोजन किया.

Tags: Congress, Delhi University, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें