कौशांबी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (PMSA) कौशांबी का चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 105 चिकित्सक मतदाता थे, जिनमें से 86 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव में कनैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7 वोटों से हराकर सचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं डॉ. सुनील सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. सुनील सिंह अध्यक्ष, डॉ. साउद अहमद उपाध्यक्ष, डॉ. मनोज कुमार चौरसिया उपाध्यक्ष, डॉ. रेनू परिहार महिला उपाध्यक्ष तथा डॉ. नीरज कार्यकारिणी समिति सदस्य चुने गए।
वहीं मतदान के जरिए डॉ. मुक्तेश द्विवेदी सचिव, डॉ. प्रसुन्न जायसवाल वित्त सचिव और डॉ. संजय सिंह संपादक चुने गए।
चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से चिकित्सकों के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।






