कौशाम्बी —
कौशाम्बी में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में सैकड़ों बाइक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों का काफिला नजर आया।
तिरंगा यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पूजा पाल, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, कविता पासी और भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या समेत कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। जेसीबी के जरिए भी फूलों की बारिश की गई। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय नजर आया।
तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश की आन-बान-शान तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।






