कोबरा सांप के डसने से महिला की मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

 

*कौशाम्बी– कड़ा क्षेत्र के धारूपुर कुछवा गांव में शनिवार तड़के कोबरा सांप के डसने से शांति देवी 56 वर्ष, पत्नी टुल्ला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पति टुल्ला द्वारा उपजिलाधिकारी सिराथू के समक्ष दिए गए बयान के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे शांति देवी घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान एक कोबरा सांप ने उनके हाथ की उंगली में डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। शांति देवी अपने पीछे पति, तीन बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन के प्रावधानों के तहत नियमानुसार अति शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More