पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा अधेड़ गिरकर हुआ जख्मी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी —

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के भोला चौराहा स्थित एक विद्यालय के समीप पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा एक अधेड़ एकाएक पेड़ से गिर पड़ा।हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी मतेश पटेल पुत्र स्व. रामऔतार उम्र करीब 45 वर्ष गुरुवार की सुबह भोला चौराहा स्थित एक विद्यालय के समीप पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहा था।बताते हैं कि इसी दौरान मतेश का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा।इस हादसे में अधेड़ को गंभीर चोटें आई।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें