निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी— सराय अकिल कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। सरायअकिल क्षेत्र के सराय यूसुफ (सरैया) गांव निवासी देवलाल प्रजापति ने बताया कि उनकी 45 वर्षीय पत्नी लालती देवी के पेट में मंगलवार को अचानक दर्द उठा था। वे उन्हें इलाज के लिए सरायअकिल स्थित संजीवनी अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चेदानी में समस्या बताते हुए महिला का ऑपरेशन किया। आरोप है की ऑपरेशन के बाद महिला को खून की कमी बताई गई और बुधवार रात करीब 8 बजे जब डॉक्टर खून चढ़ा रहे थे, तभी महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें