कौशाम्बी— जनपद के मंझनपुर मुख्यालय अंतर्गत करारी रोड स्थित विक्रम स्टैंड पर गुरुवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विक्रम स्टैंड के पास शव पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मृतक की सिनाख्त कराने में जुटी।
Author: Up Head Line
Views: 80








