कौशाम्बी–
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 02 महिलायें एवं 06 बालिकायें आवासित पाई गई।
मुख्य विकास ने वन स्टाप सेन्टर में मिलने वाली सुविधाओं-अल्पावास, भोजन, परामर्श, पुलिस सहायता एवं कानूनी सहायता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वन स्टाप सेन्टर में पीड़िताओं के आवासन कक्ष एवं परिसर में समुचित साफ-सफाई न पाये जाने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को साफ-सफाई, रंगाई-पोताई एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
केन्द्र प्रबन्धक ने पीड़िताओं के आवासन की समस्त सुविधाओं सहित एक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कराये जाने की मांग की, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने वन स्टॉप सेन्टर परिसर में समस्त सुविधाओं सहित पीड़िताओं के आवासन कराये जाने के लिए 01 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।








