कौशाम्बी–
मंगलवार को अफजलपुर सातों में जय मां गंगे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्यअतिथि के रूप में (जलपुरुष) रणविजय निषाद ने दोनों टीमों का परिचय लेते हुए फाइनल मैच का शुभारंभ किया।
ग्रामीण अंचल में पड़ी हुई प्रतिभाओं को इस तरह के आयोजनों से निखारने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है, क्षेत्र में एकता और अनुशासन का बीज प्रस्दौफुटित होता है। साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में – पूर्व प्रधान रमाशंकर निषाद राज जी, प्रधान प्रत्याशी दौलतपुर कसार रामबाबू गौतमजी, शैलेन्द्र कुमार सरोज जी, रामचंद्र निषाद जी जैसे अतिथि मौजूद रहें…
आयोजक मंडल सदस्य आलोक निषाद, उमेश निषाद, सोनू निषाद, सिकंदर निषाद, एवं सूरज निषाद रहे।
अकबरपुर ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इस दौरान नई बस्ती ने 153 रन निर्धारित 15 ओवरों में बनाकर पहली पारी खेली अकबर पुर की टीम को 154 रनों का लक्ष्य दिया। अकबरपुर की टीम 13 ओवरों एक गेंद में 142 रनों पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ दी मैच शाहबाज खान तथा मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार अश्वनी कुमार को दिया गया।
विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि रणविजय नषाद ने विजेता और उप विजेता टीम को मेडल, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंपायर की जिम्मेदारी अर्जुन निषाद और सुरेन्द्र निषाद ने बखूबी निभाया।








