आनलाइन फ्रॉड मामले का भंडाफोड़,पुलिस ने हरियाणा के एक युवक सहित दो साईबर अपराधियों को किया अरेस्ट,एक थार,17 सिम,21ATM और फर्जी नंबर प्लेट बरामद,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

कौशाम्बी –जिले में ग्रामीणों को झांसे में लेकर बैंको में खाता खुलवाकर आनलाइन फ्रॉड मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है,पुलिस ने कौशाम्बी और हरियाणा के दो साइबर अपराधियों को अरेस्ट किया है,पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से एक थार गाड़ी,3 मोबाइल,कई बैंकों की चेकबुक,17 सिम,21 ATM और गाड़ियों की फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया है।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी में जुटी हुई है।

एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कल बुधवार को थाना मंझनपुर पर विद्या सागर पुत्र छोटेलाल यादव निवासी अल्पी का पूरा थाना सैनी ने सूचना दी थी कि संजय पुत्र राम बालक सरोज निवासी बरईसा थाना पश्चिम शरीरा ने धोखा देकर इण्डियन ओवर सीज बैंक मंझनपुर में खाता खुलवाया और धोखे से मेरा एटीएम कार्ड व सिम कार्ड लेकर मेरे खाते से ऑनलाइन गलत पैसे का (लगभग 12 लाख) भुगतान किया है।

तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर संजय पुत्र राम बालक सरोज निवासी बरैसा थाना पश्चिम शरीरा और आसिफ पुत्र रसीद निवासी हिरन डीह थाना फिरोजपुर झिरका जनपद नूहू ( हरियाणा) दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी/इलेक्ट्रानिक संसाधनों के आधार पर आरोपियों विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 01 महिन्द्रा थार कार रजि0नं0- UP15KP9070, 03 आधार कार्ड, 03 स्मार्टफोन, 01 बन्धन बैंक चेकबुक, 01 इण्डियन बैंक पासबुक, 01 इण्डियन ओवरसीज बैंक की पासबुक की फोटोकापी, 21 एटीएम कार्ड, 17 विभिन्न मोबाइल कम्पनियों के सिम कार्ड, 01 ई श्रम कार्ड, 02 पैन कार्ड, 03 भारत निर्वाचन आयोग पहचान पत्र, 01 एक्सिस बैंक चेक, 08 विभिन्न राज्यों की वाहन नम्बर प्लेट बरामद किया है। आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हम दोनों मिलकर गरीब लोगों को रुपयों का लालच देकर भिन्न भिन्न बैंकों में खाता खुलवाते हैं और उनके एटीएम कार्ड, सिम कार्ड व चेकबुक अपने पास रख लेते हैं। खाता धारकों को ऑनलाइन लोन दिलाने, शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट कर लाभ दिलाने, विभिन्न सरकारी योजनाओं के पैसे का लाभ दिलाने एवं अन्य कई प्रकार के प्रलोभन देकर उनके एकाउन्ट में अन्य लोगों से फ्राड करके पैसे डलवाते हैं और खाता धारकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा मोबाइल सिम कार्ड का प्रयोग करके पैसा निकाल लेते हैं। और उस पैसे को हम लोग आपस में बाँट लेते हैं,आरोपियों ने यह भी बताया कि जो नम्बर प्लेट गाडी में लगी है वह फर्जी है। हम लोग कई नम्बर प्लेट फर्जी बनवाकर रखते हैं और समय-समय पर नम्बर प्लेट बदलते रहते हैं ताकि आसानी से पहचान न हो सके । कौशाम्बी के व्यक्तियों को पैसे का लालच देकर, खाता खुलवाकर, उनका सिम कार्ड, एटीएम कार्ड एवं अन्य कागजात इकट्ठा कर आज हम लोग हरियाणा जा रहे थे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें