यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जनपद कौशाम्बी के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न, डॉ अरुण केसरवानी निर्विरोध चुने गए जिलाध्यक्ष,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी- जिले में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जनपद कौशाम्बी के पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु मतदान शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक में पदाधिकारियों,सक्रिय सदस्यों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति रही। पूरी चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी डा० हिन्द प्रकाश मणि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से मतदान के आधार पर निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन/निर्वाचन किया गया।

इस चुनाव में जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ अरूण केसरवानी निर्विरोध चुने गए,वही महामंत्री के रूप में जीतेन्द्र सिंह परमार एवं कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव चुने गये।

इस चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 745 थी, जिनमें से कुल 540 मतदाताओं ने मतदान किया। महामंत्री पद पर कुल 525 वैध मत पड़े जिसमे जितेन्द्र सिंह परमार को कुल 314 मत एवं रानी निषाद को 211 मत प्राप्त हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर कुल 527 वैध मत पड़े जिसमें नीरज श्रीवास्तव को कुल 314 मत एवं मणि शंकर माथुर को 214 मत प्राप्त हुए।

मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमावली एवं संघ के संविधान के अनुरूप संपन्न हुई तथा किसी प्रकार की आपत्ति/विवाद प्राप्त नहीं हुआ। मतगणना निर्वाचन अधिकारी एवं उपस्थित पर्यवेक्षकों की देखरेख में की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रतिबद्धता नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संविदा सभी कर्मियों की समस्याओं के समाधान, मानदेय एवं सेवा शर्तों में सुधार तथा संगठन को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा कर्मचारियों के अधिकार, दोनों के संतुलित संरक्षण के लिए प्रयासरत रहेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया मे लगे समस्त कर्मचारी एवं मतदाताओं के भोजन जलपान आदि की पूर्ण व्यवस्था थी।

चुनाव सम्पन्न होंने के बाद विजई पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें