कौशाम्बी—पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमीना में ठंड लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बृजलाल (40) पुत्र मंगलदास के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।परिजनों ने बताया कि बुधवार को बृजलाल स्थानीय बाजार गोराजू में बिक्री के लिए मछली निकालने तालाब में गया था। वह करीब चार घंटे तक ठंडे पानी में उतरकर मछली पकड़ता रहा। इसके बाद घर लौटकर वह थकान के कारण सो गया।कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे कई बार जगाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसकी हालत को लेकर चिंता बढ़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया परिजनों का कहना है कि लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने के कारण उसे अत्यधिक ठंड लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके पीछे एक बेटा और एक बेटी हैं।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।थानां प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।।









