कौशाम्बी— उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां भूमिधरी जमीन पर बने कच्चे कब्रस्तान को पक्का कब्रस्तान बना रहे लोगों पर पट्टीदारों ने हमला बोल दिया है।हमले में एक तरफ से 8 लोग तो दूसरे तरफ से 3 लोग घायल हो गए हैं।आपको बता दें कि जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के पीपरकुंडी गांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब भूमिधरी जमीन में बने बुजुर्बो के कच्चे कब्रस्तान को पक्की कब्र बना रहे रहे लोगों पर गांव के दबंग प्रवृत्ति अमित,धर्मराज,दीपेंद्र कुमार,शशि शेखर,बीरू अजय कुमार,ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया।इस हमले में दीपक कुमार,समय लाला,अमिल कुमार,रिंकी देवी बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
Author: Up Head Line
Views: 116









