मौला अली के जन्मदिन पर जगह जगह बाटी गयी खीर और फल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी— जनपद के मुख्यालय मंझनपुर स्थित कर्बला में 13 रजब हज़रत मौला अली के यौम-ए-विलादत के मुबारक मौके पर अकीदतमंदों ने बड़े ही एहतराम के साथ नज़र-ओ-नियाज़ का एहतेमाम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत करते हुए एहतराम और अक़ीदत के साथ खुशी का इज़हार किया।

शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना कौसर अब्बास रिज़वी साहब की सरपरस्ती में नज़र का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को खीर खिलाकर मुंह मीठा कराया और मौला अली की विलादत की मुबारकबाद दी। कर्बला के बड़े गेट पर इमरान हैदर की तरफ से तो दूसरे गेट पर शाहिद खान ने नज़र का कार्यक्रम रखा।

इसके अलावा सुन्नी जामा मस्जिद के पास भी नज़र-ओ-नियाज़ का आयोजन किया गया। मोहम्मद हाशिम और जाबिर की दुकानों के पास भी अकीदतमंदों की ओर से नियाज़ का एहतेमाम किया गया, जहां लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

वहीं शिया जामा मस्जिद में क़सीदा ख़्वानी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शायरों ने मौला अली की शान में क़सीदे पढ़े। कार्यक्रम के अंत में अकीदतमंदों ने आतिशबाज़ी कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
पूरा माहौल अकीदत, भाईचारे और खुशियों से सराबोर नज़र आया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें