बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कौशाम्बी में उबाल, विहिप–बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कौशाम्बी जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। मंझनपुर मुख्यालय स्थित डायट मैदान से जिला पंचायत चौराहे तक हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दिया कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो देश का हिंदू समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नीलमणि ने बताया कि बांग्लादेश में जिस प्रकार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उसको लेकर हम लोग पूरे देश में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रहा है धरना प्रदर्शन इसके द्वारा भारत सरकार को ये बताना चाहते हैं। कि अगर बांग्लादेश की सरकार इसी तरह हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है तो उनसे सभी प्रकार के सम्बन्धों को खत्म करते हुए सीघ्र सीघ्र सैनिक कार्रवाई करके हिंदुओं की रक्षा का कार्य करें।

प्रदर्शन में विहिप के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पाल, विहिप जिला सह मंत्री विवेक जायसवाल, बजरंग दल जिला गोरक्षा प्रमुख रूपेंद्र विश्वकर्मा, दीपक वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें