लखनऊ–
अपनी पार्टी के युवा नेता से बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, तुम्हारा कोट बहुत अच्छा है युवा नेता के कोट की तारीफ करने के बाद सपा सुप्रीमो यहीं नही रुके उन्होंने युवा नेता से कहा कि कोट अच्छा है हमें भी सिलवा दो ऐसा कौन सिलता है। तो युवा नेता कहता है मेरठ में दर्जी सिलता है। तो अखिलेश यादव कहते है उसे लेकर आना तुम तब सिलवाएँगे, और गाड़ी में बैठकर चले जाते है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश पाकर युवा नेता दुकान मालिक व दर्जी को लेकर लखनऊ पहुँचा। और सपा सुप्रीमो का नाप कराया।
दिल्ली संसद भवन के बाहर अपनी ही पार्टी के युवा नेता सम्राट मलिक का ब्लेक कोट कोट अखिलेश यादव को इतना भा गया कि उन्होंने सम्राट मलिक को निर्देश दिया तुम्हारा कोट बहुत अच्छा है ऐसा एक कोट मेरे लिए भी सिलवाओ यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
आज सम्राट मलिक दुकान मालिक व दर्जी को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पास नाप लेने लखनऊ पहुंचे। दर्जी ने अखिलेश यादव के लिए कोट का नाप लिया।
👉 जानिए कौन है #सम्राट_मलिक
सम्राट मलिक मेरठ में जिला पंचायत सदस्य, समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव है और मेरठ के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रदेश भर के युवाओं में सम्राट मलिक काफी लोकप्रिय हो गए हैं लोग उन्हें सर्च कर रहे है। यही नहीं जिस दर्जी की दुकान का सम्राट मलिक ने जिक्र किया उसकी दुकान पर भी सम्राट मलिक की तरह कोट सिलवाने वालो के लगातार ऑर्डर आना शुरू हो गए है।









