कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने ली शुक्रवार की परेड की सलामी, दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई।तत्पश्चात टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। परेड के दौरान दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्ड पर गार्ड की सलामी ली गई तथा गार्ड व गार्ड रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अनुशासन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।

परेड के उपरांत एसपी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाएँ, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें