डीजल रिक्शा की फटर-फटर से मिलेगी मुक्ति, आ गई फुल चार्ज पर 117Km भागने वाली ई-रिक्शा, चैन की कर सकेंगे सवारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ओमेगा सेकी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का निर्माण करती है.
कंपनी पैसेंजर और कार्गो थ्री-व्हीलर बेचती है.
हाल ही में कंपनी ने दो नए प्रोडक्ट लाॅन्च किए हैं.

नई दिल्ली. ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने भारत के घरेलू मार्केट में अपना नया इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा स्ट्रीम सिटी (Stream City) लॉन्च किया है. कंपनी ने आज OSM स्ट्रीम सिटी के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- OSM स्ट्रीम सिटी ATR, जो स्वैपेबल बैटरी के साथ आता है, जिसकी कीमत 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और स्ट्रीम सिटी 8.5, जो फिक्स बैटरी के साथ आती है, जिसकी कीमत 3.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस लॉन्च के साथ भी भारत में कंपनी के चार बढ़कर पांच ऑटो हो गए हैं.

कंपनी ने स्ट्रीम सिटी ई-रिक्शा को 3+1 सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसमें एक ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर आसानी से बैठ सकते हैं. कंपनी का दावा है कि स्ट्रीम सिटी ई-रिक्शा में 48V की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 9.55 kW का पीक पावर आउटपुट और 430Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है.

फुल चार्ज पर 117Km की रेंज
इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर स्ट्रीम सिटी स्टैंडर्ड वेरिएंट 80 किलोमीटर और स्ट्रीम सिटी 8.5 वेरिएंट 117 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है. दोनों इलेक्ट्रिक रिक्शा 48 kmph की अधिकतम स्पीड पर चल सकते हैं.

ओमेगा सेकी के संस्थापक उदय नारंग ने एक बयान में कहा, “हमने कंपनी शुरुआत एक पूरी तरह कार्गो और पैसेंजर थ्री व्हीलर कंपनी के रूप में की है. उन्होंने कंपनी नई योजनाओं के बारे में बताया कि वो चालू वित्त वर्ष में स्ट्रीम और स्ट्रीम सिटी दोनों की 10,000 यूनिट्स और वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान अन्य 25,000 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.

ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने उत्पादन को पांच गुना बढ़ा दिया है और वित्तीय वर्ष 2024 में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचने की योजना बना रही है. स्वैपेबल बैटरी सन मोबिलिटी के सहयोग से पेश की जा रही है, जो ग्राहकों को बैटरी एक्सचेंज करने के लिए एक इंटरचेंज स्टेशन नेटवर्क प्रदान करती है. वर्तमान में, पूरे भारत में इसके 175 से अधिक डीलरशिप का नेटवर्क हैं.

कंपनी ने वाहनों की फाइनेंसिंग के लिए इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, आईडीएफसी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक और श्रीराम ट्रांसपोर्ट सहित बैंकों और एनबीएफसी के साथ भी करार किया है.

Tags: Auto News, Electric Vehicles

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें