
हाइलाइट्स
वीरेंद्र सहवाग के बेटों का नाम आर्यवीर और वेदांत है
दोनों बेटे क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते हैं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का कहना है कि उनके दोनों बेटे ऑलराउंडर बनना चाहते हैं. सहवाग ने इसकी वजह भी भी बताया है. नजफगढ़ के नवाब के नाम से फेमस वीरू के दो बेटे हैं. बड़े का नाम आर्यवीर है जबकि छोटे बेटे का नाम वेदांत है. दोनों क्रिकेट खेलते हैं. सहवाग अपने दोनों बेटों का भविष्य क्रिकेटर के रूप में देखना चाहते हैं, तभी तो वह अधिकांश समय इनके साथ गुजारते हैं. वह उन्हें क्रिकेट की बारिकियों से रुबरु कराते हैं ताकि भविष्य में वह एक सफल क्रिकेटर बन सकें.
‘आईपीएल में ऑलराउंडर्स महंगे बिकते हैं’
वीरेंद्र सहवाग ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बताया कि उनके दोनों बेटे ऑलराउंडर बनना चाहते हैं. आर्यवीर की उम्र 15 साल है जबकि वेदांत 12 साल के हैं. उन्होंने कहा, ‘बड़ा बेटा आर्यवीर ओपनिंग बैटिंग करता है और लेग स्पिन गेंदबाजी करता है वहीं छोटा बेटा वेदांत ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ बैटिंग करता है. दोनों को शौक है ऑलराउंडर बनने का क्योंकि ऑलराउंडर ज्यादा महंगा बिकता है आईपीएल में.’
जिम वाला वीडियो शेयर कर बुरे फंसे कोहली, लोग बोले- भाई, तुम ऐसा ही करते रहो और बड़े मैचों में …
ऐसी नौबत ना आए कि बाप को सिफारिश करनी पड़े’
सहवाग जब खेलते थे तब वह दुनिया के अच्छे से अच्छे गेंदबाजों की धुनाई करने में पीछे नहीं हटते थे. वह पहली गेंद से ही अटैकिंग शॉट खेलने के लिए जाने जाते थे. उन्हें आक्रामक बैटिंग में मजा आता था. उन्होंने कई बार अपनी बेहतरीन पारी से टीम को जीत दिलाई. सहवाग ने अपने बच्चों के बारे में कहा, मैं अपने बच्चों से कहता हूं कि ऐसी नौबत ना आए कि बाप को सिफारिश करनी पड़े. आप ऐसा प्रदर्शन करो की लोग बोलें कि आपका बेटा अच्छा खेलता है.’ सहवाग दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो बार ट्रिपल सेंचुरी जड़ी है. 104 टेस्ट मैचों में वीरू के नाम 8 हजार से ज्यादा रन हैं जबकि 251 वनडे इंटरनेशनल मैचों में वह 15 शतक और 38 अर्धशतक जड़ चुके हैं.
.
Tags: Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 07:54 IST






