ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन डिश खाने का है मन, फटाफट बना लीजिए आलू उत्तपम, स्वाद बना देगा दीवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आलू उत्तपम बेहद पंसद किया जाने वाल फूड है.
इसे आप सुबह बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं

Aloo Uttapam Recipe: नाश्ते में लोगों को हल्का लेकिन टेस्टी फूड्स खाना पसंद होता है. आप भी नाश्ते में स्वादिष्ट खाना खाने के शौकीन होंगे. नाश्ते में रोजाना एक ही चीज खाना किसी को नहीं पसंद होता. प्रतिदिन लोगों को नई-नई डिश चाहिए होती है. सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आए. इसी तरह का फूड आलू उत्तपम है. स्वाद से भरपूर आलू उत्तपम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. इसे बनाना भी आसान होता है. आज आपको आलू उत्तपम की रेसिपी बताते हैं.

आलू उत्तपम के लिए सामग्री
आलू उत्तपम बनाने के लिए आप उबले आलू, प्याज, कॉर्न फ्लोर, पनीर कद्दूकस, अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, पोहा, राई, कटी हुई हरी धनिया पत्ती, तेल, नमक एयर स्वादानुसार ले लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: डिनर में बनाएं स्वादिष्ट और लजीज भरवां लौकी, पोषक तत्वों से है भरपूर, स्वाद ऐसा कि खाने वाला बार-बार मांगे

आलू उत्तपम बनाने की विधि
आलू उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाला जाता है और पोहे को पानी में भिगोया जाता है. अब आलू का छिलका उतारकर उन्हें एक बड़े बाउल में कद्दूकस कर लें. इसके बाद पानी में भिगोया पोहा इसमें डालकर मिक्स कर दें. इसके बाद प्याज को बारीक काटकर इस मिश्रण में मिला दें. अब बारीक कटा हुआ हरा धनिया, अदरक-लहसुन पेस्ट, कॉर्न फ्लोर, राई सहित अन्य मसाले डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर दें. इसके बाद इस मिश्रण में इतना पानी डालें कि मिश्रण तवे पर ठीक से फैल सके.

अब पैन या तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर तेल डालकर चारों ओर फैला लें. अब आलू से तैयार मिश्रण को तवे पर डालें और इसे गोल करते हुए फैला दें. इसके बाद गैस की आंच को धीमी कर आलू उत्तपम को पकने के लिए छोड़ दें. इसके कुछ देर बाद उत्तपम को पटलाकर ऊपर तेल लगाएं और इसे सेंक लें. इसे गोल्डन ब्राउन रंग का होने तक सेकें. इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें. आब आपका स्वाद से भरपूर आलू उत्तपम बनकर तैयार हो चुला है. आप इसी तरह सारे आलू उत्तपम बना लें. इसके बाद इसे खाने वालों को चटनी के साथ सर्व कर दें.

इसे भी पढ़ें: Breakfast Recipe: खाने में बेहद टेस्टी है पनीर ब्रेड रोल, स्वाद से भरपूर, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें