
हाथी दांत के बारे में तो आपने बहुत कुछ सुना होगा. पूरी दुनिया में हाथी दांत की मांग होती है, जो इसे बहुत महंगा बनाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दांत की इतनी डिमांड क्यों है? कई लोग हाथी दांत की तस्करी भी करते हैं और इसकी वजह से हर साल कई हाथी मारे भी जाते हैं. कई लोग इसका इस्तेमाल सजावट के लिए करते हैं और कई लोग इससे गहने बनाते हैं. हाथी दांत से बनी चूड़ियां भी काफी लोकप्रिय हैं, जिसके लिए लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस हाथी दांत में ऐसा क्या है जो इसे इतना महंगा बनाता है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है खास. और इन हाथी दांतों की कीमत कितनी है. इसके साथ ही हाथी दांत से जुड़ी कुछ खास बातें भी, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
दरअसल, हाथी दांत का कोई आंतरिक मूल्य नहीं है. यानी इसमें ऐसा कोई तत्व नहीं, जो इसे खास बनाता हो. इसका सांस्कृतिक मूल्य सबसे ज्यादा है. इसे विलासिता का प्रतीक माना जाता है. यानी शुरू से माना जाता है कि जिसके पास हाथी दांत होगा वह अमीर ही होगा. क्योंकि ज्यादातर राजाओं के घर में इसे देखा जाता रहा. इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा मानी जाती है.
10 लाख रुपये किलो तक कीमत
अगर कीमत की बात करें तो इसकी कोई तय दर नहीं है. लेकिन इतना तय है कि महंगा बिकता है. कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल में 17 किलो हाथी दांत की तस्करी पकड़ी गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसके एक किलो की कीमत 10 लाख रुपये तक होगी. यानी अगर आपके पास 10 किलो भी हाथी दांत है तो आप करोड़पति खुद को मान सकते हैं.
आभूषण बनाने में इस्तेमाल
एक्सपर्ट के मुताबिक, हाथी दांत आभूषण बनाने के लिए उपयोग किया जाता है. इससे गले में पहनने के लिए हार, कलाइयों में पहनने के लिए चूड़िचयां, शर्ट-कुर्तों के बटन जैसे आभूषण बनाए जाते हैं. खासकर अमीर परिवारों में तो यह स्टेटस सिंबल माना जाता है. पुराने जमाने में राजघरानों में इसकी खूब डिमांड थी. हिन्दुओं में हाथी के मुंह को गणेश का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भी लोग हाथी दांत रखना पसंद करते हैं. मगर यह धीरे-धीरे यह इतना वीभत्स हो गया कि लोग हाथियों की जान लेने लगे. अब तो लगभग सभी देशों में हाथी दांत निकालने पर रोक लगी हुई है और सजा का प्रावधान है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 07:30 IST






