Weather Update: UP में भीषण गर्मी से जल्द राहत, मॉनसून आया करीब, दिल्ली-NCR समेत 25 राज्यों में बारिश, 6 इलाकों में चलेगी लू


नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज भी गर्मी कम रहने की उम्मीद है. आज दिल्ली में आकाश में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश (Rainfall) या बूंदाबांदी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के मुताबिक 20 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 19 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई. आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी (Thunderstorm), बिजली के साथ भारी बारिश और पूर्वी यूपी में लू (Heat Wave) को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है.

आईएमडी के मुताबिक मॉनसून (Monsoon) कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आईएमडी ने 20 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इन इलाकों में बारिश के कारण रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है.

आईएमडी के मुताबिक आज असम, मेघालय, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, पुडुचेरी और कराईकल, कर्नाटक, केरल और माहे, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, ओडिशा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

आईएडी ने विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है. हीटवेव को लेकर इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

Tags: Delhi Weather Update, Heat Wave, Monsoon news, Weather updates

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More