क्या हीटवेव से गई 60 लोगों की जान? यूपी में मौत के तांडव पर स्वास्थ्य विभाग का आया बड़ा बयान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. हीट वेव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि अब तक हीट वेव की वजह से 100 लोगों की मौत प्रदेशभर में हो चुकी है. हालांकि. स्वास्थ्य विभाग हीट वेब से मौतों से इंकार कर रहा है.

यूपी के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर एके सिंह कहा कहना है कि इलाज के लिए आने वाले अधिकांश मरीजों की शिकायत है कि उन्हें पहले सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और फिर बुखार की शिकायत हुई. हम यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट और अन्य टेस्ट करवा रहे हैं. बाकी मरीज डर और दहशत के मारे अस्पताल जा रहे हैं. भर्ती किए गए अन्य मरीजों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पहले से कोई बीमारी थी. हम सैंपल ले रहे हैं, उसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि 2 ब्लॉक से अधिक मरीज आ रहे हैं. इन दोनों ब्लॉक में टीम निरीक्षण के लिए जाएगी. हीटवेव के कारण बीमार और मृत्यु की बात की हम पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि हीटवेव कई जनपदों में चल रहा है. वहां से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है. अगर हिट वेव से मौत होती तो आसपास के जनपदों में भी ये हालात होते. किन वजहों से मौत हो रही है और पानी वजह है या क्या वजह है, इसकी जांच होगी. पानी की जांच करने के लिए जलवायु विभाग की टीम भी आएगी.

ANI ने बलिया के डीएम रविंद्र कुमार के हवाले से लिखा कि सोशल मीडिया इस तरह की खबरें चल रही हैं. पूरी पड़ताल के बाद ही मौतों के बारे में कहा कुछ कहा जा सकता है. अब तक ऐसा कोई कारण और तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे कहा जा सके कि मौतें हीटवेब की वजह से हुई हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल के सीएमओ को झूठा बयान देने के बाद हटा दिया गया है.

यूपी-बिहार में कहर

दरअसल, बीते कुछ दिन से उत्तर भारत अत्यधिक गर्मी पड़ रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार (UP-Bihar Heatwave) में 100 के करीब लोगों की मौत हुई है. चार दिन में यूपी से 54 लोगों की मौत हुई, वहीं बिहार में 44 लोगों की मौत हुई. यूपी के बलिया के जिला अस्पताल में 400  से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया था और 15-17 जून के बीच 54 मरीजों की मौत हुई है. बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार ने शनिवार को बताया था कि ‘सभी व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे और अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई थी.’ मौतें हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और डायरिया के कारण हुईं.

Tags: Heat Wave, UP weather alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें