
केआर जाट/दौसा. राजस्थान के दौसा में आईटीआई, बीए, एमए पास कर चुके युवाओं को रोजगार हासिल करने का बेहतर मौका है. दौसा के पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में अप्रेंटिसशिप मेले (जॉब फेयर) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें हर आईटीआई ट्रेड के विद्यार्थी जो आईटीआई पास कर चुके हैं, स्नातक, उच्च स्नातक पास युवा शामिल हो सकते हैं.
इस मेगा जॉब फेयर में 18 से 40 वर्ष तक के बेरोजगार युवक और युवती हिस्सा ले सकते हैं. अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज, दौसा में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 21 जून को आयोजित किया जाएगा. अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 21 जून, 2023 को सुबह 9 बजे वहां पहुंचना होगा. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी मेले में पहुंचकर अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन apprenticeshipindia.gov.in/mela-registration कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेले के माध्यम से प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को मेले में आने वाली वाली कंपनियों/प्रतिष्ठानों में नियोजित होकर सीखने के साथ-साथ कमाने और बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपने मूल दस्तावेज और उनकी प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक है. दस्तावेज के रुप में विद्यार्थी आईटीआई, स्नातक, उच्च स्नातक पास कर चुके सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 10वीं कक्षा की मार्कशीट और दो (A4 साइज) फोटो साथ लाएं.
.
Tags: Dausa news, Employment News, Job news, Local18, Naukri, Rajasthan news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 10:43 IST






