Kanpur News: मेट्रो अफसरों पर भड़कीं कानपुर की मेयर, मीटिंग के बीच बंद कराए AC-पंखे, जानें सजा की वजह?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. यूपी के कानपुर महानगर में महापौर प्रमिला पांडे ने गजब की सजा सुना दी. महापौर मेट्रो अफसरों के साथ बैठक कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने मेट्रो अफसरों की कार्यशैली से नाराज होकर मीटिंग के दौरान पंखे और एसी बंद करा दिए. साथ ही सभी को 1 घंटे तक बिठाए रखा. इतना ही नहीं, मेयर ने कहा कि जब तक आप सभी पेड़ काटने का सही कारण नहीं बताएंगे, तब तक आप ऐसे ही यहां पर बैठे रहेंगे.

बता दें कि कानपुर की दोबारा महापौर बनी प्रमिला पांडे अम्मा के नाम से जानी जाती हैं. उन्होंने बीते दिन मेट्रो अफसरों के साथ बैठक बुलाई थी. इस दौरान उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए काटे गए 118 पेड़ों को लेकर सवाल किया और कहा कि पेड़ काटने के बाद लोगों के घरों के बाहर डाल दिए गए हैं. इससे परेशान होकर लोग रोज शिकायत करते हैं. वहीं, नाराज महापौर ने बैठक हॉल के सारे एसी और पंखे बंद करा दिए. साथ ही कहा कि अब गर्मी में ही बैठक कराई जाएगी. जब तक अफसर सही कारण नहीं बता देते हैं, तब तक वह नहीं जाएंगे.

अभी भी अफसरों का रवैया…
महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि अगर आप एक पेड़ काटते हैं तो पहले दर्ज पेड़ लगाइए. यही मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि पहले कार्यकाल में चुनाव से पहले उन्होंने मेट्रो अफसरों के साथ बैठक की थी. तब बदहाल पार्क का मुद्दा उठाया था. अफसरों ने कहा था कि वह सही करा देंगे, लेकिन अभी तक कुछ ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि नगर निगम का पार्क बर्बाद करने के बाद भी लगातार मेट्रो के अफसरों का रवैया लापरवाह बना हुआ है.

मेट्रो द्वारा हरे पेड़ काट दिए गए 
महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि आज नौबस्ता से लेकर जूही तक मेट्रो द्वारा हरे पेड़ काट दिए गए हैं, जो लोगों के घरों के बाहर तक पढ़े हैं. वहीं, मेट्रो अफसर लापरवाही दिखा रहे हैं, जिसको लेकर बैठक ली गई थी. सभी को हिदायत दी गई है कि वह लापरवाही ना बरतें. मेट्रो के काम में किसी भी तरीके से आम जनता को परेशानी ना हो. यह उनकी प्राथमिकता है. वहीं, सजा के सवाल पर कहा कि उन्होंने कोई सजा नहीं दी है. वह भी बिना पंखे और ऐसी के बैठी रही हैं.

Tags: Kanpur District Administration, Kanpur Metro, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें