मुंबई. ओम राउत (Om Raut) अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को जिस तरह की हाइप देना चाहते थे, उसमें वे कामयाब हो गए हैं. ‘आदिपुरुष’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दिन है और प्रभास के इस मायथोलॉजिकल ड्रामा के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह दिख रहा है. फिल्म के टिकट्स के प्री बुकिंग करोड़ों का आंकड़ा छू चुकी है. बड़े मल्टीप्लेक्स में तो ‘आदिपुरुष’ के टिकट रेट (Adipurush Ticket Price) आसमान छू रहे हैं. वहीं, टिकट को लेकर इतनी मारामारी हो रही है कि कई जगह से बुकिंग साइट क्रैश होने की जानकारी सामने आ रही है.
प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह, सोनल चौहान स्टारर ‘आदिपुरुष’ पहले ही दिन से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म लगातार सभी के बीच टॉकिंग पॉइंट है. यही कारण है कि फिल्म की रिलीज को लेकर अच्छा खास हाइप क्रिएट हो गया है और हर कोई फिल्म को देखना चाह रहा है. फिल्म के टिकट बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और बड़े शहरों के अधिकतर सिनेमाघरों में बुकिंग फुल हो चुकी है.
साइट होने लगी क्रैश
दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर कितना क्रेज है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई जगहों से बुकिंग साइट क्रैश होने की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं, कई मल्टीप्लेक्स में टिकट प्राइस में मनमाने तरीके से बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल रही है. इस कड़ी में आंध्रप्रदेश सरकार ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार फिल्म के रिलीज होने के दिन तक सिर्फ 50 रुपये टिकट पर बढ़ाया जा सकता है.
Adipurush ticket price
दिल्ली में ज्यादा तो हैदराबाद में सस्ता
राजधानी दिल्ली में टिकट प्राइस में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. खबरों की मानें तो दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं. बुक माय शो के अनुसार, पीवीआर डायरेक्टर्स कट, एम्बिएंस मॉल में 2200 रुपये में टिकट बिके हैं. वहीं, 2डी हिंदी के दिल्ली पीवीआर : वेगास लक्स, द्वारका में टिकट 2000 रुपये में बिके हैं. दिल्ली में सुबह के शो करीब 700 रुपये के टिकट में बिके हैं. दूसरी तरफ हैदराबाद सिल्वर से लेकर प्लेटिनम तक के टिकट रेट की बात की जाए तो वह 250 से 400 रुपये तक है. वहीं, दूसरी मेट्रो सिटीज की बात करें तो सभी जगहों पर 400 रुपये के अंदर टिकट बिक रहे हैं, वहीं रेकलाइनर के लिए कुछ जगहों पर 600 रुपये तक का टिकट है.
.
Tags: Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 10:38 IST






