UP के इस मंदिर में ‘अमर्यादित’ कपड़े पहनने वालों के प्रवेश पर रोक, महंत का सख़्त निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में अब अमर्यादित कपड़े पहनने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मंदिर के महंत ने इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किये हैं. जिसके बाद अब फटी जींस, स्कर्ट, हाफ पैंट और भद्दे कपड़े पहन कर श्री मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन- पूजन करने पर रोक होगी. श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए मंदिर परिसर में निर्देश का बोर्ड लगाया गया है. बता दें कि, इससे पहले हरिद्वार के दक्ष प्रजापति मंदिर, देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर में कम या भद्दे कपड़े पहने पुरुषों और महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लग चुका है.

श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत श्री धरानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि अपने आराध्य की स्थिति में पूजन सामग्री के साथ वस्त्र का विशेष महत्व होता है. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि जिस व्यक्ति के मन में जो भी आए, वो उसे धारण कर पूजन-अर्चना कर ले. स्त्री हो या पुरुष, दोनों को पूजन के समय मर्यादित वस्त्र धारण करना चाहिए, तभी उसकी साधना सफल होती है. इसको ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में अमर्यादित कपड़े पहन कर आने पर रोक लगाया गया है.

मंदिर प्रांगण में कई घटनाएं घट चुकी हैं

बता दें कि, प्रयागराज स्थित श्री मनकामेश्वर अति प्राचीन मंदिर है. प्रतिदिन यहां चार से पांच हजार भक्त पूजन-अर्चन के लिए आते हैं. सावन के महीने में यह आंकड़ा बढ़ कर 25 से 30 हजार तक पहुंच जाता है. मंदिर के आस-पास महिलाओं से छेड़छाड़, गहनों की छीना-झपटी के कई मामले सामने आए थे. कानून व्यवस्था के साथ मनकामेश्वर मंदिर प्रबंधन इसके पीछे अमर्यादित कपड़े पहनने को प्रमुख कारण मानता है.

अच्छे संस्कार के लिए लिया गया निर्णय

प्रबंधन की मानें तो सबको अच्छे संस्कार व सीख देने के लिए यह निर्णय लिया गया है. जहां महिलाओं को छोटे और भड़कीले कपड़े तथा सोने-चांदी के ज्यादा आभूषण ना पहनने और पुरुषों को मर्यादित कपड़े पहनने और मंदिर परिसर में सेल्फी व फोटो नहीं खींचने का निर्देश दिया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 12:07 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें