शिमला. हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं. वह अपनी बेबाक राय के लिए भी जानें जाते हैं. अब ताजा मामले में उनका एक कमेंट सुर्खियां बटोर रहा है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट डाली थी, जिसमें एक यूर्जर ने कमेंट किया. किसी ने उस कमेंट का स्क्रीन शॉट लिया और यह स्क्रीन शॉट वायरल हो गया है और यह मसला अब सुर्खियां बटोर रहा है.
दरअसल, मंगलवार शाम को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण में सड़कों की टायरिंग की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. इस पर पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट किए. लेकिन एक ऐसा कमेंट था, जो कि चर्चा का विषय़ बन गया. हुआ यूं कि एक शख्स ने हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों के पेंडिंग रिजल्ट को लेकर इस पोस्ट पर कमेंट किया तो कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी जवाब दिया. यूजर ने कमेंट में लिखा, मुख्यमंत्री को बोलिये, रिजल्ट दीजिए. इस पर विक्रमादित्य सिंह ने जवाब दिया कि हम डाकिया नहीं हैं.
कैबिनेट मंत्री का इस तरह का जवाब अब लोगों के गले नहीं उतर रहा है. एक महिला यूजर ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा कि सड़क तो ठीक है लेकिन कमेंट मजेदार है. इसी तरह यूजर ने लिखा, डाकिया जी वोट मांगने के टाइम अपने कमेंट याद रखना. हालांकि, विक्रमादित्य सिंह सड़क निर्माण से जुड़ी इस पोस्ट की काफी तारीफ की है और समर्थन में कमेंट किए हैं.
आपके शहर से (शिमला)

Earthquake Today: हिमाचल में भकूंप के झटके, 5.4 रिक्टर स्केल पर डोली धरती, कांगड़ा में घर में आईं दरारें

हिमाचल में रिश्तों का कत्लः प्रिंसिपल ने गौशाला में दूध निकाल रही भाभी का गला दराट से काटा

One Minute Traffic Plan: शिमला में वन मिनट ट्रैफिक की धज्जियां उड़ा रही सरकारी गाड़ियां, नहीं फोलो कर रहे नियम

हिमाचल की पहली ‘बाल मुख्यमंत्री’ होंगी सुंदरनगर की 10वीं की छात्रा जान्हवी, जानें-पूरा मामला

हिमाचल में मौसमः मंडी-कुल्लू में बारिश, शिमला में खिली धूप, धर्मपुर में खड्ड में बही पोकलेन मशीन

पेपर लीक, OPS, 6000 करोड़ रुपये कर्ज…सुक्खू सरकार का ‘हनीमून पीरियड’ खत्म, अब तक क्या फैसले हुए?

JP Nadda in Himachal: नफरत का मेगा मॉल चला रहे ‘युवराज’, हिमाचल में राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा

Chamba Murder Case: हिमाचल में भी दिल्ली-मुंबई जैसा हत्याकांड, प्रेमी की हत्या, बॉडी के 8 टुकड़े किए

खुशखबरीः कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन हाईवे पर HPTDC खोलेगा 3 होटल

HRTC Bus Accident: हिमाचल के किन्नौर में HRTC बस हादसे का शिकार, 19 सवारियां घायल

हिमाचल में बारिशः सुंदरनगर में बादल फटने जैसी तबाही, फ्लैश फ्लड में 2 गाड़ियां बही, लोगों ने भागकर बचाई जान
यूजर ने कमेंट में लिखा, मुख्यमंत्री को बोलिये, रिजल्ट दीजिए. इस पर विक्रमादित्य सिंह ने जवाब दिया कि हम डाकिया नहीं हैं.
क्यों किया कमेंट
हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2022 में सरकार के बनते ही पेपर लीक हो गया था. जेओए-आईटी का पेपर 23 दिसंबर 2022 को लीक हुआ था. इसके बाद सरकार ने हिमाचल कर्मचारी चयन बोर्ड को भंग कर दिया था. करीब 18 भर्तियों की जांच विजिलेंस के दायरे में है. इनमें से कुछ परिणाम घोषित भी हो चुके हैं. लेकिन इन 18 भर्तियों के अलावा, कई विभागों में नौकरियों को लेकर हुई परीक्षा के रिजल्ट पैंडिंग हैं. सरकार लगातार बोल रही है जल्द रिजल्ट आएंगे, लेकिन अब तक केवल एक ही परीक्षा का रिजल्ट निकला है. बाकि सब पेंडिंग है. ऐसे में युवा बेरोजगारों में रोष है और वे सरकार से जल्द से रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं.
.
Tags: Shimla News Today, Vikramaditya Singhe Congress Candidate From Shimla Rural
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 09:41 IST






