भीषण गर्मी के चलते नालंदा के सभी स्कूलों में छुट्टी, 18 जून तक रहेगा अवकाश, जानें सरकारी आदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. महमूद आलम/नालंदा. बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोग कड़ी धूप और तपिश से झुलस रहे हैं. नालंदा में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा सभी स्कूलों को बंद कर दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने प्री-स्कूल से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी/निजी विद्यालयों को 18 जून तक के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित करने का आदेश जारी किया है.

शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि ज़िले में भीषण गर्मी और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक तापमान होने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, इसलिए जिले के सभी सरकारी/निजी विद्यालयों के प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक के कक्षाओं के लिए शैक्षिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वो उपरोक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित रखेंगे. यह आदेश 18 जून तक प्रभावी रहेगा.

इसके अलावा नालंदा जिला अंतर्गत समर कैंप अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक ही संचालित होंगे. वैसे तो सरकारी स्कूलों में पहले से ही 25 जून तक पठन-पाठन का कार्य बंद है, लेकिन कुछ निजी विद्यालय खुले हुए हैं. आदेश का पातलन नहीं करने वाले किसी भी शिक्षण संस्थान पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

दिन चढ़ने पर 42 से 44°C तक हो जाता है तापमान

दरअसल, बिहार के कई अन्य जिलों की तरह नालंदा भी भीषण गर्मी की चपेट में है. सुबह 11 बजते-बजते यहां का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 44°C पहुंच जाता है. आसमान से मानो आग बरसने लगता है. इससे सड़कें वीरान नज़र आती है.

गर्मी को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि ज़रूरी काम होने पर ही बाहर निकलें अन्यथा घर में ही रहें. साथ ही, पानी ज्यादा पिएं और ठंडा फल खाएं. इसके अलावा, फ्रिज का पानी डायरेक्ट नहीं पीने की सलाह दी गई है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून के बाद बिहार में मॉनसून के प्रवेश करने की संभावना है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 09:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें