डायबिटीज के लिए नारियल पानी कितना सेफ? इंसुलिन सेंसिटिविटी को कैसे करता है इम्प्रूव? एक्सपर्ट से समझें गणित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

डायबिटीज में नारियल पानी पीना अच्छा होता है, इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.
नारियल पानी में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को इम्प्रूव करता है.

Coconut Water for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. इन मरीजों की छोटी से लापरवाही बड़ा कारण बन सकती है. इन मरीजों को को ऐसी डाइट लेनी जरूरी होती है, जिनसे शुगर लेवल कंट्रोल में रहे. बता दें कि, गर्मियों में ज्यादातर लोग नारियल पानी का सेवन करते हैं, क्योंकि ये सॉफ्ट ड्रिंक या जूस के कहीं ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लेकिन डायबिटीज के मरीज इस बात को लेकर काफी चिंतित रहते हैं कि उनके लिए नारियल सेफ है या नहीं. ऐसा सोचना जायज भी है, क्योंकि छोटी लापरवाही शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. आइए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कन्नौज के डाइटिशियन एवं डायबिटीज एजुकेटर रोहित यादव से जानते हैं कि नारियल पानी डायबिटीज में कितना सेफ है.

नारियल पानी से इंसुलिन होती है इम्प्रूव

डाइटिशियन एवं डायबिटीज एजुकेटर रोहित यादव के अनुसार, डायबिटीज में नारियल का पानी पीना अच्छा माना जाता है. इसके नियमित सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल पानी में मैग्नीशियम पाया जाता है. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को इम्प्रूव करने में काफी मददगार होता है. इंसुलिन सेंसिटिविटी इम्प्रूव होने से शुगर लेवल कम होता है. इस चलते डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है.

नारियल की मलाई भी फायदेमंद

डायबिटीज में नारियल पानी ही नहीं, बल्कि नारियल की मलाई (Coconut Malai) का भी सेवन किया जा सकता है. बता दें कि, नारियल की मलाई में पाए जाने वाले पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने का काम करते हैं. साथ ही, इस मलाई को खाने पर शरीर का फैट भी धीरे-धीरे पिघलने लगता है. इसके चलते डायबिटीज और मोटापे से परेशान लोगों को नारियल की मलाई खाने की सलाह दी जाती है.

ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है नारियल पानी

नारियल पानी डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ ही ब्लड प्रेशर काबू करने के लिए भी पीया जा सकता है. इसके लिए आपको नियमित दिन में एक या दो इसका सेवन जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा. बता दें कि, नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें:  खाने के कितने समय बाद दूध पीना सही? एक्सपर्ट से जान लें इससे जुड़ीं बातें, वरना बिगाड़ लेंगे पाचन तंत्र

हार्ट को हेल्दी रखता है नारियल पानी

नारियल पानी का नियमित सेवन करने से हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है. नारियल पानी से कोलेस्ट्रॉल और ट्राई-ग्लिसराइड का लेवल भी कम होता है. नियमित रुप से इसे पीने से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम होता है.

ये भी पढ़ें:  Yoga Session: झुकने में होती है परेशानी, योगासन से दूर होगी समस्या, इस तरह करें अभ्यास, शरीर भी बनेगा मजबूत

इम्यूनिटी बूस्ट करता है नारियल पानी

नारियल पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. बता दें कि, एक नारियल में करीब 600 मिलीग्राम पोटैशियम होता है. इसके चलते नारियल पानी बेहद जरूरी होता है. इसके अलावा नारियल पानी पीने से उल्टी, दस्त, पेट में जलन, आंतों में सूजन और अल्सर की समस्या भी दूर होती है.

Tags: Health, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें