UP VDO Bharti 2023 : यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी की 1468 वैकेंसी, आज आवेदन का आखिरी दिन, ऐसे भरें फॉर्म

UP Gram Panchayat Adhikari Bharti 2023, VDO Bharti 203 : उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी बनने का शानदार अवसर है. इसके लिए आज आवेदन 12 जून को आवेदन का आखिरी दिन है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी (UP VDO Bharti) की 1468 वैकेंसी है. यूपी वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मई को शुरू हुई थी. ग्राम पंचायत अधिकारी पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड इंटरमीडिएट और यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है. ग्राम पंचायत अधिकारी पद के लिए आवेदन यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना है.

यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी पद के लिए योग्यता

यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए इंटरमीडिएट और UPSSSC PET 2022 पास होना चाहिए. साथ ही सीसीसी सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है. उम्र सीमा की बात करें तो यह 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी की वैकेंसी

अनारक्षित वर्ग- 949
एससी-356
एसटी-7
ओबीसी-138
इडब्लूएस-117

कैसे करना है आवेदन

-सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
-अब यहां रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
-अब अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
-इसके बाद मांगी गई अन्य जानकारियां भरें और आवेदन शुल्क जमा करें
-अप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें

ये भी पढ़ें-
Board Result: ‘पैलेट गन’ से गई थी देखने की शक्ति, 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, IAS बनने का है सपना 
Success Story: खेत में काम करने वाली लड़की ने किया टॉप, पढ़िए कैसे मिली सफलता, गांव में जश्न का माहौल

Tags: Government jobs, Jobs in india, UP Jobs

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया