धर्मेंद्र को कैसे लगी करण और दृशा के रिश्ते की भनक? पोते के रिलेशनशिप पर बोले हीमैन- ‘सब पता चल जाता है’

मुंबईः इन दिनों देओल परिवार में खुशी का माहौल है, क्योंकि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के पोते करण देओल (Karan Deol) जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. करण की शादी के कार्यक्रम देओल परिवार के जुहू स्थित बंगले में 16 जून से शुरू होकर 18 जून तक चलने वाले हैं. करण की सादी के लिए बंगले को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. करण बिमल रॉय की पोती दृष्टि आचार्य के साथ शादी बंधन में बंध रहे हैं. ऐसे में धर्मेंद्र ने भी हाल ही में करण और होने वाली बहू के बारे में बात की.

धर्मेंद्र ने ETimes के साथ बातचीत में पोते करण देओल की शादी पर बात की और अपनी खुशी जाहिर की. अभिनेता के घर में लंबे समय बाद शहनाई बजने वाली है. ऐसे में दादा धर्मेंद्र का खुश होना तो बनता है. इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘करण बहुत अच्छा लड़का है. वह बहुत ही केयरिंग इंसान हैं. बहुत अच्छा लग रहा है कि उसे अपना साथी मिल गया है.’

जब दिग्गज अभिनेता से पूछा गया कि उन्हें पोते करण और दृष्टि के प्यार के बारे में कैसे पता चला? तो उन्होंने कहा, “पता तो चल जाता है. लेकिन हां, उसने पहले अपनी मां (सनी की पत्नी पूजा देओल) को इस बारे में बताया था, जिन्होंने फिर सनी को बताया और सनी ने ये बात फिर मुझे बताई.” बेटे सनी ने जब उन्हें करण और दृशा के बारे में बताया तो उन्होंने क्या कहा? धर्मेंद्र ने जवाब दिया, “मैंने कहा ‘अगर करण उसे पसंद करता है तो आगे बढ़ो’. फिर, मैं दृशा से मिला. मुलाकात मेरे घर पर हुई थी. वह बहुत ही समझदार और सुंदर लड़की है और, वह एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं.”

धर्मेंद्र आगे कहते हैं, ”मैं करण और दृशा के लिए बहुत खुश हूं. आने वाली जिंदगी के लिए दोनों को मेरा पूरा आशीर्वाद है. मैं देओल परिवार में नए सदस्य के स्वागत के लिए उत्साहित हूं.” कथित तौर पर, करण और दृशा का वेडिंग रिसेप्शन 18 जून को मुंबई के बांद्रा में ताज लैंड एंड में होने वाला है. वेडिंग रिसेप्शन में बी-टाउन के कई बड़े और दिग्गज सितारे शामिल होंगे. यानी ये एक स्टार-स्टडेड अफेयर होने जा रहा है.

Tags: Bollywood, Dharmendra, Entertainment

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया