
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे देश की सेवा करके गर्व महसूस होता है, जो अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस बात पर जोर दिया कि देश की हर छलांग लोगों की ताकत और भावना का प्रमाण है.
ट्विटर पर ‘9ईयर्स ऑफ इंडिया फर्स्ट’ हैशटैग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में उनके नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है.
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “एक ऐसे राष्ट्र की सेवा करके गर्व होता है, जो अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. बहुपक्षीय मंचों से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ तक, हर छलांग हमारे लोगों की ताकत और भावना की प्रमाण है.”
प्रधानमंत्री ने ‘पहले राष्ट्र’ की नीति का पालन करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने के अपनी सरकार के दृष्टिकोण पर एक लेख भी साझा किया.
.
Tags: BJP, Narendra modi
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 11:41 IST









