हाइलाइट्स
WTC Final: विराट कोहली ने 5वें दिन के खेल से पहले किया एक पोस्ट
किस रणनीति के साथ खेलने उतरेंगे किया इशारा
नई दिल्ली. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने के लिए आखिरी दिन 280 रन की जरूरत है और 7 विकेट बाकी हैं. टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि विराट कोहली अभी भी क्रीज पर हैं. वो चौथे दिन 44 रन पर नाबाद लौटे थे. उनके और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे दिन 71 रन की साझेदारी हो चुकी है. कोहली ने चौथे दिन अपनी 44 रन की पारी में 7 चौके जमाए थे. एक छोर से विकेट गिरने के बाद भी कोहली ने दूसरा छोर संभाले रखा. अब पांचवें दिन कोहली ही भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं. ये उन्हें भी पता है. शायद इसलिए पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं.
विराट कोहली ने WTC Final का पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वियतनाम के बौद्ध भिक्षु थिच नट हान की एक बात शेयर की. कोहली ने लिखा, “अगर हमारे पास बहुत अधिक चिंताएं, भय और संदेह हैं, तो हमारे पास जीने और प्यार करने के लिए कोई जगह नहीं. हमें चीजों को छोड़ने का अभ्यास करने की जरूरत है.”

कोहली ने ये पोस्ट किस वजह से शेयर किया है. इसका तो नहीं पता. लेकिन, इस पोस्ट ने कोहली के इरादे जता दिए हैं कि वो आखिरी दिन किस सोच के साथ खेलने उतरेंगे और अगर कोहली उसमें सफल रहे तो कौन जानता है कि क्रिकेट का इतिहास भी बदल जाए और भारत वो कर दिखाए जो क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ.
‘ये WTC Final है, कोई मामूली मैच नहीं…’ गिल के कैच विवाद पर शमी भड़के, अंपायरिंग पर उठाए सवाल!
ओवल में टेस्ट मैच में सबसे अधिक 263 रन चेज हुए हैं. ऐसा इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. लेकिन, ये कारनामा 121 साल पहले हुआ था. यानी उसके बाद कभी भी 263 रन या उससे अधिक का टारगेट यहां चेज नहीं किया जा सका है. इसका मतलब भारत को अगर जीत दर्ज करनी है तो इतिहास बदलने वाला काम करना होगा.
.
Tags: India vs Australia, Virat Kohli, World Test Championship Final, WTC
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 11:27 IST









