Shivpuri News : सड़क किनारे खड़ी बाइक चंद मिनट में जलकर हुई खाक, दुकानदारों में मचा हड़कम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुनील रजक/शिवपुरी.शिवपुरी के कोलारस में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है कि पेट्रोल की टंकी के नीचे के हिस्से में पहले एक चिंगारी भड़की जिसके बाद आग धीरे-धीरे बढ़ती गई. हालांकि आसपास के लोगों ने जैसे ही बाइक में आग लगते देखा तो दुकानदारों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन सफल नहीं हो सके और बाइक पूरी तरह आग में जलकर खाक गई.

जानकारी के अनुसार कोलारस के रहने वाले बसंत श्रीवास्तव अपनी बाइक पर सवार होकर एप्रोच रोड से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक खराब हो गई थी. बसंत श्रीवास्तव ने अपनी बाइक को एप्रोच रोड स्थित प्रकाश मणि प्लाजा के सामने खड़ा कर दिया था. इसके बाद वह एक मिस्त्री को वहां ले आए थे. मिस्त्री ने खराब हुई बाइक को जांचने का काम शुरू किया ही था कि वायरिंग में आग भड़क गई.

पेट्रोल के टैंक में हल्का धमाका
चिंगारी से भड़की आग धीरे-धीरे लपटों में तब्दील हो गई. इस दौरान राहगीरों और दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई. दुकानदारों ने अपनी दुकान की शटरों को बंद कर लिया. वहीं, सड़क पर खड़े अन्य वाहनों के मालिक अपने वाहनों को हटाते हुए नजर आए.इधर, बाइक धूं धूं कर जलती रही. इसी दौरान बाइक के पेट्रोल के टैंक में हल्का धमाका भी हुआ जिससे लोग भयभीत हो गए. इस बीच लोग दूर से लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई और कुछ ही देर में बाइक पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 11:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें