गोविंदा ने इन 5 फिल्मों को ठुकराया, खुद बर्बाद किया अपना करियर, अगर ना करते रिजेक्ट, तो आज भी होते सुपरस्टार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. गोविंदा (Govinda) ने अपने करियर में कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है. ऐसा कहा जाता है कि अगर उन्होंने इन पांच सुपरहिट फिल्मों का ठुकराया ना होता, तो वह आज भी सुपरस्टार होते. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

गदर: गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जिस समय मुझे अनिल शर्मा ने गदर सुनाई थी, तो उसमें बहुत गालियां थीं. मैंने सोचा कि मैं किसी आदमी से पंगा नहीं लेता हूं, लेकिन आप मुझे देश-स्टेट क्या क्या बता दे रहो हो. बहुत गालियां थी उसमें. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1) चांदनी: यश चोपड़ा की फिल्म चांदनी को लेकर गोविंदा ने बताया कि जो किरदार मुझे मिला था, वह मूवी में अपाहिज हो जाता है. गोविंदा को अपने करियर के पीक पर एक अपाहिज का रोल करने की बात हजम नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1) देवदास: गोविंदा को संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में चुन्नी लाल का रोल मिला था. गोविंदा ने बताया कि, उस समय मैं सुपरस्टार हुआ करता था. मैंने सोचा कि मैं स्टार हूं और मुझे कैरेक्टर रोल दिया जा रहा है. इसलिए मैंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1) ताल: गोविंदा को सुभाष घई ने अपनी फिल्म तॉल ऑफर की थी, लेकिन एक्टर ने डायरेक्टर के सामने एक शर्त कर दी. उन्होंने कहा कि फिल्म का टाइटल चेंज कर दीजिए, लेकिन ऐसा करने से सुभाष घई ने मना कर दिया था. इस वजह से गोविंदा फिल्म ताल का हिस्सा नहीं बन पाए. बाद में ये रोल अनिल कपूर को मिला. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1) अवतार: गोविंदा ने खुलासा किया था कि फिल्म का टाइटल अवतार उन्होंने ही दिया था. एक्टर ने बताया, ‘ जब मुझे ये फिल्म ऑफर हुई थी तो मैंने कहा कि आप मुझसे फिल्म के लिए 410 दिन मांग रहे हैं और आप मेरी पूरी बॉडी में कलर करोगे, तो मैंने कहा कि ये सब मुझसे नहीं होगा, लेकिन मैंने ये भी कह दिया था कि ये फिल्म सुपरहिट होने वाली है. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें