शुभमन गिल क्या वाकई आउट थे? विवादित कैच पर कैमरन ग्रीन ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शुभमन गिल दूसरी पारी में विवादस्पद तरीके से आउट हुए
कैमरन ग्रीन के विवादित कैच पर मचा हंगामा

नई दिल्ली. टीम इंडिया के युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) क्या वाकई आउट थे? यदि वह आउट थे तो फिर इतना बखेड़ा क्यों? कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लेकर दिग्गज सुनील गावस्कर तक इस फैसले से खुश नहीं थे. अब ऑस्ट्रेलियाई फील्डर कैमरन ग्रीन (Cameroon Green) ने शुभमन गिल के विवादित कैच पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरी सच्चाई बताई है. ग्रीन ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें लगा कि उन्होंने गिल का क्लीन कैच लपक लिया है. गिल को आउट देने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने थर्ड अंपायर के अलावा ग्रीन और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को खूब भला बुरा कहा.

चौथे दिन के खेल खत्म होने के बाद जब कैमरन ग्रीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनपर विवादित कैच को लेकर सवाल दागे गए. ग्रीन से शुभमन गिल के विवादित कैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, उस समय मुझे लगा कि मैंने कैच को लपक लिया है. जब मैंने कैच लपका उस समय की स्थिति जैसी थी, तब मुझे लगा कि मैंने जो कैच पकड़ा है वह क्लीन है. मुझे यह बात क्लियर थी कि मैंने कैच सही पकड़ा है. लेकिन उसके बाद मैंने थर्ड अंपायर के भरोसे छोड़ दिया जो मेरे कैच से सहमत दिखे.’

यह भी पढ़ें: Shubman Gill Out or Not OUT? टीम इंडिया के साथ क्या चीटिंग हुई है? गिल के आउट होने पर रोहित भी हैरान

ग्रीन का विवादित कैच… और शुभमन गिल के विकेट के बाद ‘चीट , चीट, चीट’ के शोर से गूंज उठा स्टेडियम

आठवें ओवर में ग्रीन ने गिल का विवादित कैच लपका
यह वाकया भारतीय पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद पर हुआ. तब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पेसर स्कॉट बोलैंड को गेंद थमाई और उन्होंने ओवर की पहली गेंद गुड लेंग्थ पर फेंकी. शुभमन गिल इस गेंद को डिफेंड करना चाह रहे थे. गेंद बल्ले का किनारा लेकर लेकर गली की दिशा में गई. जहां कैमरन ग्रीन ने डाइव लगाकर गेंद को एक हाथ से लपक लिया. हालांकि ऐसा लग रहा था कि ग्रीन ने इस कैच को क्लीन तरीके से नहीं लपका था क्योंकि गेंद जमीन को छू रही थी.

कोहली और रहाणे से उम्मीदें
बहरहाल, मैच की बात करें तो भारतीय टीम को पांचवें दिन रविवार को जीत के लिए 280 रन की जरूरत है. टीम इंडिया इस रन को चेज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. भारत ने चौथे दिन स्टंप्स के समय 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर लिए थे. अब सारा दारोमदार विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पर है जो इस समय क्रीज पर मौजूद हैं. विराट 44 और रहाणे 20 रन बनाकर नाबाद हैं.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Shubman gill

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें