Moradabad News: मणिपुर का अदरक बना ‘मणि’, मुरादाबाद में एक किलो की कीमत 200 रुपये पार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. भारतीय किचन में आपको और कुछ मिले या ना मिले, लेकिन अदरक जरूर मिल जाएगा. अदरक का इस्तेमाल भारतीय लोग सदियों से कर रहे हैं. इसे मसालों के अलावा एक औषधीय के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. क्या आप जानते हैं कि जिस अदरक का इस्तेमाल हम प्रतिदिन करते हैं वो अदरक मणिपुर से आता है. अब वर्तमान में मणिपुर का अदरक मणि बन गया है. अदरक के दाम आसमान छू रहे हैं. इसके साथ ही अब अदरक खरीदना आपके लिए मुश्किल होने वाला है. दरअसल, मणिपुर हिंसा के बाद से ही अदरक के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

एक तरफ अदरक की खेती करने वाले किसानों को भी बेमौमस बारिश ने बर्बाद कर दिया, तो वहीं अब दूसरी तरफ मणिपुर हिंसा के बाद से अदरक के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. यूपी के मुरादाबाद में भी इसका असर देखने को मिला है. वर्तमान स्थिति की बात करें तो मुरादाबाद में 210 रुपये किलो अदरक की बिक्री की जा रही है.

अदरक के भाव पहुंचे आसमान
सब्जी मंडी के आढ़ती मोहम्मद दानिश ने बताया कि पहले तो 30 से 40 रुपए किलो के हिसाब से अदरक बिकता था, लेकिन अब यह महंगाई कई गुना बढ़ गई है. वर्तमान में अदरक 210 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है. इसके साथ ही उनका कहना है कि इस बार अदरक काफी महंगा हो गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 09:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें