‘ये WTC Final है, कोई मामूली मैच नहीं…’ गिल के कैच विवाद पर शमी भड़के, अंपायरिंग पर उठे सवाल!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शुभमन गिल के कैच विवाद पर मोहम्मद शमी भी भड़के
उन्होंने अंपायरिंग को लेकर बड़ी बात कही है

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन शुभमन गिल को थर्ड अंपायर द्वारा कैच आउट दिए जाने के फैसले पर विवाद हो रहा. इस मामले पर चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि कैमरन ग्रीन ने गिल का कैच सफाई से लिया था या नहीं? इस निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तीसरे अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो को थोड़ा और समय लेना चाहिए था.

मोहम्मद शमी से चौथे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल को विवादित तरीके से कैच आउट दिए जाने के फैसले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हां, अंपायर थोड़ा और वक्त ले सकते थे. क्योंकि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था, कोई नॉर्मल मैच नहीं था, जिसे आप जाने दे सकते थे. कैच सही से पकड़ा गया था या नहीं, इसे और बेहतर ढंग से जांचा-परखा जाना चाहिए था. आप और वक्त ले सकते थे और. लेकिन, ठीक है ये खेल का हिस्सा है. अब इसे बहुत कुछ कहने को है नहीं. अंपायर ने फैसला ले लिया. हम ज्यादा नहीं सोच रहे. कल (रविवार) को क्या होता है, देखते हैं.”

WTC Final: कैमरन ग्रीन ने शुभमन गिल का जो कैच पकड़ा क्या वो लीगल था? जानें क्या कहता है नियम

शुभमन गिल भारत की दूसरी पारी के 8वें ओवर में स्कॉट बोलैंड की एक बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में स्लिप में कैच आउट हो गए थे. हालांकि, उनके आउट होने पर विवाद हो गया था. क्योंकि टीवी रीप्ले में ये भी ये साफ नहीं था कि ग्रीन ने उनका कैच पूरी सफाई से पकड़ा है. ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन से टच हो गई थी. ऐसे में जब कैमरों के जरिए भी ये साफ नहीं हो पा रहा था कि कैच सही से पकड़ा गया तो संदेह का लाभ गिल को मिलना चाहिए था. पर थर्ड अंपायर रिचर्ड कैटेलब्रो ने गिल को आउट करार दे दिया. वो 18 रन ही बना सके.

Tags: Cameron Green, India vs Australia, Mohammed Shami, Shubman gill, World Test Championship Final, WTC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें