
हाइलाइट्स
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा.
बिजनेस करने वालों के लिए बात करें तो उनके लिए यह सप्ताह काफी पॉजिटिव रहेगा.
Saptahik Rashifal June 2023: सप्ताह की शुरुआत में वृश्चिक राशि की महिलाओं को आर्थिक तौर पर भी कोई खुशी मिल सकती है. लव लाइफ बिता रहे लोगों को खुशी भरे पल प्राप्त होंगे. प्रिय के साथ भी आपकी अच्छी ट्यूनिंग रहेगी. तुला वालों के लिए यह सप्ताह कुछ मानसिक परेशानियां लेकर आ सकता है. धनु के लिए यह सप्ताह आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा. पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह कुछ मानसिक परेशानियां लेकर आ सकता है. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन को अच्छे से एंजॉय करेंगे. साथ में कहीं घूमने का प्लान करेंगे. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा. बस एक दूसरे से झगड़ा न हो, इसका ध्यान रखें. आप अपनी नौकरी को लेकर काफी चिंतित रहेंगे. अभी काम में मजा तो आएगा, फिर भी कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी, इसलिए संभल कर काम करें. कोई भी ऐसा मौका न दें, जो आपके सीनियर्स को आप के खिलाफ कर दे. बिजनेस के समय अनुकूल है.
इस सप्ताह कुछ नया काम हाथ में लेने का मौका मिलेगा. निवेश के लिहाज से भी यह समय अभी सही नहीं है, थोड़ा सावधान रहें. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा रहेगा. अभी वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है. मानसिक परेशानी को दूर करने का प्रयास करें. मेडिटेशन से आपको फायदा हो सकता है. यात्रा के लिए सप्ताह का अंतिम दिन अच्छा है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा. आप अपनी बुद्धिमानी से अपने गृहस्थ जीवन को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उसमें सफलता भी मिलेगी. जीवनसाथी से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. घर में खुशियां आएंगी. सप्ताह की शुरुआत में महिलाओं को आर्थिक तौर पर भी कोई खुशी मिल सकती है. लव लाइफ बिता रहे लोगों को खुशी भरे पल प्राप्त होंगे. प्रिय के साथ भी आपकी अच्छी ट्यूनिंग रहेगी, जो आप के रिश्ते को मजबूती देगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल है. आपका प्रमोशन का समय चल रहा है, इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें और अच्छे से अच्छा काम करें. अपने बॉस से भी आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा.
बिजनेस करने वालों के लिए बात करें तो उनके लिए यह सप्ताह काफी पॉजिटिव रहेगा. आपकी बुद्धिमानी और आपका कौशल आपको आगे लेकर जाएगा. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा रहेगा. वैसे अभी उन्हें टेक्निकल पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए. इसके अलावा, जो लोग किसी फाइन आर्ट की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. कोई छोटी-मोटी समस्या भी हो तो उसका ध्यान रखें. यात्रा के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अनुकूल है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. आपका अपनी मां के साथ विशेष प्रेम नजर आएगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानी महसूस हो सकती है. जीवनसाथी से टकराव की स्थिति बन सकती है. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा. आपके परिवार के किसी व्यक्ति को बाहर जाने में सफलता मिल सकती है. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा.
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अच्छे नतीजे मिलेंगे और आप पढ़ाई में बहुत अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे.
कंपटीशन में भी सक्सेस मिलने की प्रबल संभावना बनेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी. बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी. खर्चों की अधिकता हो सकती है. काम में तेजी बनाए रखने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 09:20 IST









