घर से सामान लेने गई किशोरी का अपहरण, सड़क किनारे मिली साइकिल, हिरासत में 3 आरोपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में घर से साइकिल पर सवार होकर किराना दुकान से सामान लाने गई नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना जिले के मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव की है. अगवा किशोरी के परिजनों ने गांव के ही चार युवकों के विरुद्ध अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करायी है. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. इस बीच, घटना के चार दिन बाद भी पीड़िता का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात से गुहार लगायी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, अवध राम की बेटी 14 वर्षीय नीलू कुमारी छह जून की शाम 6.30 बजे घर से साइकिल से किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए निकली थी, जहां से वो वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो नीलू की साइकिल रास्ते में पड़ी मिली. अवध राम ने गांव के ही तोता राम, विकास कुमार, रोहित यादव और मनोज सहनी पर उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है.

परिजनों की शिकायती आवेदन पर अगले दिन यानी सात जून को मांझा थाना की पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. मांझा थाना अध्यक्ष विशाल आनंद का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है. पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है.

आपके शहर से (गोपालगंज)

किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने से परेशान पीड़ित परिवारजन एसपी कार्यालय में लगने वाले जनता दरबार में पहुंचे और एसपी स्वर्ण प्रभात से मिल कर नीलू की बरामदगी की गुहार लगाई. उन्होंने एसपी के समक्ष (सामने) अनहोनी की आशंका जाहिर की.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुमशुदा किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस दौरान, तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस किशोरी को सकुशल बरामद कर लेगी. इसके लिए मांझा थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है.

Tags: Bihar crime news, Bihar News in hindi, Gopalganj news, Kishori kidnapped, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें